MG suv cars under 10 lakh: कार मार्केट में इन दिनों कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों का क्रेज है, यही वजह है कि इस सेगमेंट हर कार निर्माता कंपनी 10 लाख रुपये शुरुआती कीमत पर अपनी गाड़ियां ऑफर करती हैं। इसी कड़ी में दो हाई टेक कार हैं MG Astor और kia Seltos. दोनों में हाई क्लास फीचर्स और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार MG अपनी Astor का नया अपडेट वर्जन लेकर आने वाला है, अनुमान है कि ये कार अगस्त 2024 तक पेश कर दी जाएगी। आइए आपको दोनों कार की माइलेज और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
MG Astor में पैरोनमिक सनरूफ और धाकड़ इंजन पावर
कार के टॉप मॉडल में पैरोनमिक सनरूफ आती है, ये रूफ ड्राइवर केबिन से रियर सीट तक जाती है। जिससे बाहर का शानदार लुक मिलता है और रोशनी भी सामान्य रूफ से ज्यादा आती है। यह कार 1349 cc से लेकर 1498 cc तक अलग-अलग इंजन ऑप्शन में अवेलेबल है। कार में ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन और छह एयरबैग जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कार का बेस मॉडल 9.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है, जो सड़क हादसों से बचाने में मददगार है।
MG Astor में मिलते हैं ये फीचर्स
- कार में 488 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।
- इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले आता है।
- कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन हैं।
- हाई-बीम असिस्ट और टर्बों इंजन।
- कार में पांच ट्रिम आते हैं, इसमें हाई स्पीड के लिए 6 स्पीड गियरबॉक्स।
Kia Seltos में 10.25 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
ये कार शुरुआती कीमत 10.89 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार का टॉप मॉडल 25.46 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। कार में तीन धाकड़ इंजन पावर 1482 cc, 1493 cc और 1497 cc मिलते हैं, जो इसे हाई पावर जनरेट करने में सपोर्ट करते हैं। यह कार 10.25 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है, जिससे इसका इंटीरियर हाई क्लास लुक देता है। कार में 17 इंच के अलॉय व्हील और सात वेरिएंट अवेलेबल हैं। Kia Seltos में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह 5 सीटर कार है, जिसमें 11 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। कंपनी का दावा है कि यह कार अलग-अलग वेरिएंट में मैक्सिमम 20.7 kmpl तक की माइलेज आसानी से निकाल लेती है।
Kia Seltos में आते हैं ये स्मार्ट फीचर्स
- कार को NCAP क्रैश टेस्ट में 3 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
- रियर सीट पर एसी वेंट दिए गए हैं।
- एलईडी हेडलाइट और टेललाइट।
- डिजिटिल कलस्टर और 7-स्पीड डुअल कलच ट्रांसमिशन।
- हाई पिकअप के लिए 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क मिलता है।
- सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा दिया गया है।
- कार को NCAP क्रैश टेस्ट में 3 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
ये भी पढ़ें: Hybrid में आएंगी Maruti और Skoda की ये दमदार गाड़ियां, रनिंग कॉस्ट पड़ेगी कम
ये भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बदल जाएगी सूरत, आने वाली हैं ये 2 न्यू जनरेशन फ्यूचरिस्टिक लुक्स कारें
ये भी पढ़ें: पानी भरा हो या लगा हो जाम, आसानी से निकल जाती हैं ये ‘छोटी’ कारें
ये भी पढ़ें: ‘मिडिल क्लास’ की G Wagon है Mahindra की ये Car, 690 लीटर का बूट स्पेस और 12 लाख कीमत
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
7 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
9 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines