इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बदल जाएगी सूरत, आने वाली हैं ये 2 न्यू जनरेशन फ्यूचरिस्टिक लुक्स कारें

Grande Panda इलेक्ट्रिक कार है, इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्रूज कंट्रोल का फीचर मिल सकता है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों इंजन ऑप्शन में मिलेगी। इसमें हाइब्रिड पेट्रोल इंजन भी आएगा।

Fiat Grande Panda

Fiat Grande Panda

Upcoming EV Cars details in hindi: बढ़ते पेट्रोल के दामों के चलते लोग अब सीएनजी और ईवी गाड़ियों का रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में कार निर्माता कंपनियां अगले कुछ सालों में कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लेकर आने वाली हैं। ऐसी ही दो गाड़ियां हैं Fiat Grande Panda और  Renault Alpine A290. दोनों को यंगस्टर्स के लिए बेहद अट्रैक्टिव कलर में ऑफर किया जाएगा। इनमें सभी न्यू जनरेशन एडवांस फीचर्स और टच सिस्टम मिलेगा। आइए आपको इन दोनों के फीचर्स और लॉन्च डेट के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Fiat Grande Panda में न्यू जनरेशन कलर ऑप्शन और हाई स्पीड

इस धांसू कार में 1.2 लीटर का इंजन मिलेगा, यह कार इलेक्ट्रिक वर्जन में भी आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार का हाइब्रिड इंजन भी पेश किया जाएगा। हाल ही में ये कार ग्लोबल मार्केट में शोकेस की गई है, कार का नियॉन कलर बेहद स्टाइलिश लुक दे रहा है। यह हाई क्लास कार होगी, जो सिंगल बैटरी सेटअप के साथ आएगी। एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 327 km तक चलेगी। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

Grande Panda पहले ग्लोबल मार्केट में होगी लॉन्च

Grande Panda में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्रूज कंट्रोल का फीचर मिलेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे। यह थ्री सिलेंडर इंजन होगा जो लगभग 100 hp की पावर जनरेट करेगा, जिससे यह कार खराब रास्तों पर भी हाई परफॉमेंस मिलेगी। बाजार में ये अपने सेगमेंट में Citroen C3 से मुकाबला करेगी। फिलहाल कंपनी इसे यूरोप में साल 2027 तक लॉन्च करेगी, जिसके बाद ही इसके इंडिया में आने की उम्मीद है।

Fiat Panda

Fiat Panda

विज्ञापन

 

Grande Panda में आते हैं ये फीचर्स

  • अलॉय व्हील और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज
  • डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और डुअल टोन कलर ऑप्शन
  • कार की लंबाई 3.99m की है, ये 5 सीटर कार है।
  • ऑटो एसी और रियर सीट पर एसी वेट मिलेगा।

 

विज्ञापन

 

Renault Alpine A290 में 19 इंच के टायर साइज

विज्ञापन

ये हाई स्पीड इलेक्ट्रिक कार होगी, जो महज 6 सेकंड में 0 से 60kmph की स्पीड पकड़ लेगी। यह हाई टेक कार सीट बेल्ट रिमांइडर और कार फास्ट चार्जिंग जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आएगी। इस ऑटामैटिक ट्रांसमिशन कार में रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज दिया गया है। रेनो की यह कार अलॉय व्हील और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ डैशिंग लुक्स देगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है, बताया जा रहा है कि यह शुरुआती कीमत 35 लाख रुपये तक एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है। अनुमान है कि 2025 के मध्य तक भारत में लॉन्च कर दी जाएगी।

विज्ञापन

Renault Alpine A290 में मिलेंगे ये फीचर्स

  • कार में हाई ड्राइविंग रेंज के लिए 52 kWh का बैटरी पैक मिलेगा।
  • ये पांच सीटर कार होगी, जो 215bhp की पावर जनरेट करेगी।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार में 52 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो करीब 400 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगा।
  • रेनो अपनी इस कार में 10.1 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट देगा, जो इसके इंटीरियर के लुक्स को एन्हास करता है।
  • कार में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
  • ये कार सिंगल चार्ज पर 400 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ