---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

‘मिडिल क्लास’ की G Wagon है Mahindra की ये car, 690 लीटर का बूट स्पेस और 12 लाख कीमत

Mercedes-Benz G-Class में 4 व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन आते हैं। यह कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ऑफर की जा रही है, इस हाई एंड कार में 20 इंच के टायर साइज दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

Mahindra Bolero & Mercedes-Benz G-Class details in hindi: मर्सिडीज की गाड़ियां अपने लग्जरी फीचर्स और तगड़े लुक्स के लिए जानी जाती है। पंजाबी गानों में अपने G Wagon का नाम सुना होगा, दरअसल, ये Mercedes-Benz G-Class कार है जो तगड़े लुक्स में आती है। इसके बेस मॉडल की कीमत 3.14 करोड़ रुपये ऑन रोड है। बाजार में एक सस्ती 7 Seater car है, जिसे अक्सर लोग मॉडिफाई करवाकर G Wagon खरीदने का शौक पूरा करते हैं। हम बात कर रहे हैं Mahindra Bolero की। जबरदस्त सस्पेंशन पावर के साथ आने वाली ये कार सिटी की स्मूथ सड़कों और देहात के कच्चे रास्तों दोनों के लिए बेस्ट है। आइए आपको इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

Mahindra Bolero में 15 इंच के टायर साइज

Mahindra Bolero में 1.5 लीटर हाई पावर डीजल इंजन मिलता है। इसमें 75 bhp की पावर और 210 Nm का टॉर्क जनरेट होता है, जो इसे हाई पिकअप देने में सपोर्ट करता है। यह 7 Seater कार है, जो शुरुआती कीमत 12.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। Mahindra Bolero में 690 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार में 15 इंच के बड़े टायर साइज दिए गए हैं। कंपनी में तीन वेरिएंट अवेलेबल हैं। इसका टॉप मॉडल 13.71 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

Mahindra Bolero में मिलते हैं ये फीचर्स

  • केवल मैनुअल ट्रांसमिशन आता है।
  • बड़े टायर साइज और 12V का चार्जिंग पोर्ट
  • सेफ्टी के लिए एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।
  • कार में रियर वॉशर और वाइपर दिया गया है।
  • कार में 16.5 kmpl की हाई माइलेज निकलती है।
  • ड्राइवर केबिन में एसी और पावर विंडो का फीचर है।

 

Mercedes-Benz G-Class 
Car Specifications
Fuel Type Diesel & Petrol
Engine
2925 cc & 3982 cc
Power and Torque
326 to 577 bhp & 700 to 850 Nm
DriveTrain 4WD / AWD
Acceleration
4.5 to 6.4 seconds
Top Speed
210 to 220 kmph

 

---विज्ञापन---

Mercedes-Benz G-Class में 2925 cc और 3982 cc दो इंजन ऑप्शन

Mercedes-Benz G-Class का बेस मॉडल 3.14 लाख रुपये ऑन रोड और टॉप मॉडल 4.92 करोड़ रुपये ऑन रोड पर मिलता है। कंपनी अपनी इस डैशिंग लुक्स  कार में 3 वेरिएंट ऑफर करती है। कार में डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह कार 2925 cc और 3982 cc दो इंजन ऑप्शन में मिलती है। यह धाकड़ कार 577 bhp की पावर और 850 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करती है।

 

---विज्ञापन---

4 व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन

Mercedes-Benz G-Class में 4 व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव (4WD / AWD) दोनों ऑप्शन आते हैं। ऑल व्हील ड्राइव में कार के चारों पहियों पर एक साथ पावर जाती है। वहीं, 4 व्हील में ड्राइवर के पास किन दो टायरों में एक समय में पावर सप्लाई हो इसका ऑप्शन होता है। दोनों ही पावरट्रेन खराब रास्तों में हाई पावर जनरेट करते हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

Mercedes-Benz G-Class में आते हैं ये फीचर्स

  • हाई स्पीड कार, महज 4 सेकंड में स्पीड पकड़ लेती है।
  • कार में 220 kmph की टॉप स्पीड मिलती है।
  • इस हाई एंड कार में 20 इंच के टायर साइज मिलते हैं।
  • Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है।

 

ये भी पढ़ें: 17 जुलाई को लॉन्च होगी ये बिग साइज SUV, टोयोटा की Innova और Fortuner को देगी टक्कर

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Upcoming Ev Cars In India: न्यू जनरेशन ईवी कार,  460 Km की रेंज और टच स्क्रीन सिस्टम, जानें कीमत

ये भी पढ़ें: पानी भरा हो या लगा हो जाम, आसानी से निकल जाती हैं ये ‘छोटी’ कारें

---विज्ञापन---
First published on: Jun 30, 2024 08:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola