पानी भरा हो या लगा हो जाम, आसानी से निकल जाती हैं ये 'छोटी' कारें

Renault की कार की चौड़ाई 1579 mm की है, इसमें 1474 mm की हाइट दी गई है। कार की लंबाई 3731 mm की है, जिसे इसे कंट्रोल करना आसान है। यह कार ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन में ऑफर की जा रही है।

renault kwid

renault kwid

विज्ञापन

Maruti Alto K10 dimension details: मेट्रो सिटी में ट्रैफिक जाम लगना आम बात है। इसके अलावा भीड़भाड़ और संकरी जगहों से निकलने के लिए अक्सर लोग छोटी साइज की कार पसंद करते हैं। बाजार में ऐसी ही दो गाड़ियां हैं Maruti Alto K10 और Renault Kwid जो दिखने में बेहद क्यूट हैं और इनमें हाई पावर इंजन है। कार का जबरदस्त इंजन और स्मार्ट डायमेंशन मिलता है, जिससे इन्हें कम जगह और पानी से निकालना आसान है।

 

Advertisment
Maruti  Alto K10
Length 3530 mm
Width 1490 mm
Height 1520 mm

 

Maruti Alto K10 में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन

इस कार में 998 cc का हाई पावर इंजन दिया गया है। हाई पिकअप के लिए कार में 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह 5 सीटर कार है, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। इस कार की चौड़ाई 1490 mm की है, जिससे यह संकरी जगहों से आसानी से निकल जाती है। कार का बेस वेरिएंट 3.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इसका सीएनजी वर्जन 6.85 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है।

 

विज्ञापन

 

कार में 145 kmph की टॉप स्पीड मिलती है

कंपनी का दावा है कि यह कार CNG पर 31.59 km/kg तक की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। कार की हाइट 1520 mm की है और यह कार 167mm के जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है, जिससे खराब  सड़कों और पहाड़ों पर इसे चलाने में मदद मिलती है। कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है, जो तेज स्पीड में कार को  कंट्रोल करने में मदद करता है। Maruti की यह कार सड़क पर 145 kmph की टॉप स्पीड निकालती है। कंपनी का दावा है कि यह कार पेट्रोल इंजन पर 24.39 kmpl की मैक्सिमम माइलेज देती है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

Renault Kwid में सेफ्टी के लिए चार एयरबैग

यह कार सी शेप की एलईडी लाइट के साथ आती है। रेनो की यह कार सड़क पर 130kmph की टॉप स्पीड देती है। यह हाई पावर कार है, जिसमें पहाड़ों पर चढ़ने के लिए 999 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। कार में सीएनजी पावरट्रेन नहीं आता है। यह कार हाई पिकअप के लिए 67bhp की पावर और 91Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कार में सेफ्टी के लिए चार एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

Renault  Kwid
Length 3530 mm
Width 1490 mm
Height 1520 mm

8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम

इस कार की चौड़ाई 1579 mm की है, इसमें 1474 mm की हाइट दी गई है। कार की लंबाई 3731 mm की है, जिसे इसे कंट्रोल करना आसान है। रेनो अपनी इस न्यू जनरेशन कार में कलर ORVMs और मिरर माउंटेड इंडीकेटर्स ऑफर करता है। इसमें रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज दिया गया है और 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम मिलता है। कार में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। इसमें चार वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं, यह कार रिवर्स पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Car Specifications Renault Kwid Maruti Alto K10
Price Rs. 3.99 Lakh onwards
4.69 Lakh onwards
Mileage 21.7 to 22 kmpl
24.39 to 33.85 kmpl
Engine 999 cc 998 cc
Safety 1 Star (Global NCAP)
2 Star (Global NCAP)
Fuel Type Petrol Petrol & CNG
Transmission Manual & Automatic
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater 5 Seater

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ