11 लाख शुरुआती कीमत में आते हैं SUV के ये 2 ऑप्शन, हाई माइलेज और शानदार फीचर्स
कार में 17 इंच के अलॉय व्हील और सात वेरिएंट अवेलेबल हैं, इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
Edited By Amit Kasana

MG Astor
Edited By Amit Kasana

MG Astor
MG suv cars under 10 lakh: कार मार्केट में इन दिनों कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों का क्रेज है, यही वजह है कि इस सेगमेंट हर कार निर्माता कंपनी 10 लाख रुपये शुरुआती कीमत पर अपनी गाड़ियां ऑफर करती हैं। इसी कड़ी में दो हाई टेक कार हैं MG Astor और kia Seltos. दोनों में हाई क्लास फीचर्स और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार MG अपनी Astor का नया अपडेट वर्जन लेकर आने वाला है, अनुमान है कि ये कार अगस्त 2024 तक पेश कर दी जाएगी। आइए आपको दोनों कार की माइलेज और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
कार के टॉप मॉडल में पैरोनमिक सनरूफ आती है, ये रूफ ड्राइवर केबिन से रियर सीट तक जाती है। जिससे बाहर का शानदार लुक मिलता है और रोशनी भी सामान्य रूफ से ज्यादा आती है। यह कार 1349 cc से लेकर 1498 cc तक अलग-अलग इंजन ऑप्शन में अवेलेबल है। कार में ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन और छह एयरबैग जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कार का बेस मॉडल 9.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है, जो सड़क हादसों से बचाने में मददगार है।
ये कार शुरुआती कीमत 10.89 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार का टॉप मॉडल 25.46 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। कार में तीन धाकड़ इंजन पावर 1482 cc, 1493 cc और 1497 cc मिलते हैं, जो इसे हाई पावर जनरेट करने में सपोर्ट करते हैं। यह कार 10.25 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है, जिससे इसका इंटीरियर हाई क्लास लुक देता है। कार में 17 इंच के अलॉय व्हील और सात वेरिएंट अवेलेबल हैं। Kia Seltos में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह 5 सीटर कार है, जिसमें 11 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। कंपनी का दावा है कि यह कार अलग-अलग वेरिएंट में मैक्सिमम 20.7 kmpl तक की माइलेज आसानी से निकाल लेती है।
ये भी पढ़ें: Hybrid में आएंगी Maruti और Skoda की ये दमदार गाड़ियां, रनिंग कॉस्ट पड़ेगी कम
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: