9 एयरबैग्स, 6 सेकंड में 100km की रफ्तार, Mercedes की इस स्पोर्ट्स कार के लोग हुए दीवाने
नई Mercedes GLE 300d 4Matic AMG लाइन वैरिएंट में 2.0-लीटर का चार-सिलेंडर डीजल इंजन दिया है, जो 269hp और 550Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Mercedes-Benz India ने अपनी नई GLE 300d 4Matic AMG स्पोर्ट्स कार को भारत में पेश किया है। शो रूम कीमत 97.85 लाख रुपये रखी है । नया मॉडल AMG लाइन वेरिएंट 300d एंट्री-लेवल डीजल वेरिएंट की जगह लेगा और इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलते हैं। 2.0-लीटर चार-सिलेंडर डीजल इंजन के साथ 269hp की पावर वाली इस कार में और क्या कुछ खास और नया आपको देखने को मिलने वाला है? आइये जानते हैं इस रिपोर्ट्स में…
इंजन और पावर
नई Mercedes GLE 300d 4Matic AMG लाइन वैरिएंट में 2.0-लीटर का चार-सिलेंडर डीजल इंजन दिया है, जो 269hp और 550Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड इंटीग्रेटेड स्टार्टर-जनरेटर दिया गया है, जो एक्स्ट्रा 20hp और 200Nm का टॉर्क ऑफर करता है।
खास बात ये है कि इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। यानी आप अंदाज लगा सकते हैं कि इसकी परफॉरमेंस कितनी जबरदस्त रहने वाली है। कंपनी दावा है कि सिर्फ 6 सेकंड में यह 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 230kmph है।

भारत में कीमत
नई Mercedes GLE 300d 4Matic AMG की एक्स-शोरूम कीमत 97.85 लाख रुपये से लेकर 1.15 करोड़ रुपये तक है। यह सीधे तौर पर लेक्सस RX, BMW X5, ऑडी Q7 और वोल्वो XC90 से होगा। कंपनी का दावा है कि इस कार को ग्राहकों के कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। आपको बता दें कि यह मॉडल कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक है।

फीचर्स
इस कार में 20-इंच AMG अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें आउटगोइंग मॉडल की तुलना में फ्रंट में बड़े डिस्क ब्रेक देखने को मिलते हैं। नई GLE 300d AMG Line में क्रोम स्ट्रिप के साथ AMG फ्रंट एप्रन और डिफ्यूजर जैसी दिखने वाली AMG रियर एप्रन भी है। इसमें थ्री-पॉइंटेड स्टार पैटर्न के साथ डायमंड-ग्रिल, क्रोम इंसर्ट और ब्लैक सराउंड के साथ मैट डार्क ग्रे में पेंट किया गया है।
वहीं, आगे की तरफ स्पोर्टियर एयर इनलेट और व्हीकल के कलर में पेंट की गई AMG साइड स्कर्ट देखने को मिलती है। GLE में 13-स्पीकर बर्मस्टर सराउंड साउंड सिस्टम भी है। इसमें न्यू जेनरेशन का MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। जो LCD स्क्रीन के जरिए कंफर्ट फंक्शन के लिए ज्यादा कंट्रोल के साथ आता है।
यह भी पढ़ें: स्टॉक नहीं हुआ खत्म तो इस SUV आया 2.50 लाख का डिस्काउंट, जल्दी कीजिये मौका छूट न जाये
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: