---विज्ञापन---

4 वेरिएंट, 341 लीटर का बूट स्पेस, Maruti की 6 लाख से कम कीमत वाली डैशिंग कार

Maruti Wagon R फैमिली कार है। यह सीएनजी वर्जन में भी आती है। बीते अक्टूबर इस कार की कुल 22080 यूनिट्स की सेल हुई ।

Maruti Wagon R: इंडिया में 10 लाख से कम कीमत वाली मिड सेगमेंट गाड़ियों की काफी डिमांड है। इसी सेगमेंट में मारुति सुजुकी की कार है Wagon R. इस कार के बीते अक्टूबर माह में सबसे अधिक 22080 यूनिट्स की सेल हुई है। इसके बाद मारुति की स्विप्ट के कुल 20598 यूनिट्स बेचे गए। तीसरे नंबर पर टाटा नेक्सन के 16887 यूनिट्स बिके। Maruti Wagon R लगातार दूसरे महीने हाई सेल कार बनी हुई। इससे पहले बीते सितंबर में इसके कुल 16250 यूनिट्स की सेल हुई थी। इस माह दूसरे नंबर पर मारुति स्विप्ट के कुल 14703 यूनिट्स बिके थे।

---विज्ञापन---

341 लीटर का बड़ा बूट स्पेस

मारुति की Wagon R सीएनजी में भी आती है। बाजार में इसके LXi, VXi, ZXi और ZXi+ चार वेरिएंट आते हैं। यह कार शुरुआती कीमत 5.55 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। कार का टॉप मॉडल 7.43 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जाता है। इस कार में 341 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। जिससे बड़ी फैमिली के साथ ज्यादा सामान लेकर इसमें आसानी से सफर किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन

कार में 1-लीटर का पावरफुल इंजन मिलता है। कंपनी का दावा है कि सीएनजी पर यह कार 34.05 km/kg की माइलेज निकालती है। वहीं, पेट्रोल पर यह हैचबैक कार 25.19 kmpl की माइलेज देती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। बाजार में इसके टक्कर की Tata Tiago और Citroen C3 गाड़ियां हैं।

कार में 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले

Maruti Wagon R में कुल आठ कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें डुअल टोन का भी विकल्प आते है। कार में रियर पार्किंग सेंसर मिलता है, जिससे कार पीछे करते हुए अगर कोई चीज उसके ज्यादा करीब होता है तो अलर्ट जारी होता है।  इस मिड सेगमंट हैचबैक कार में 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले  दिया गया है। कार में 67 PS की पावर और 89 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है। इस हाई सेल कार में 5-स्पीड गियरबॉक्स आता है। इस कार में चार स्पीकर के साथ स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो सिस्टम आता  है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 06, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola