Hyundai की नई Exter या फिर Swift कौन सी कार आपकी फैमिली के लिए बेस्ट?, जानें कंपैरिजन
Edited By Amit Kasana

Maruti Suzuki Swift VS Hyundai Exter
Edited By Amit Kasana

Maruti Suzuki Swift VS Hyundai Exter
Maruti Suzuki Swift VS Hyundai Exter: कार बाजार में कॉम्पैक्ट फैमिली कार काफी पसंद की जाती हैं। इन दिनों इस सेगमेंट में एसयूवी कारों का बोलबाला है। आइए आपको इस सेगमेंट में दो धाकड़ कार Swift और Hyundai Exter की कीमत, माइलेज और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
कार में क्रूज़ कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स हैं। कार 5. 99 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस धाकड़ कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। कार में सीएनजी का ऑप्शन भी मिलता है। कार का सीएनजी वर्जन 30.90 km/kg की माइलेज देता है। साल 2024 तक कंपनी Swift का न्यू जेनरेशन वर्जन लेकर आएगी। यह कार पूरी तरह स्पोर्टी लुक में होगी।
कार 90 PS की पावर देती है। फिलहाल बाजार में इसके तीन डुअल टोन और छह मोनोटोन कलर ऑप्शन हैं। इसका इंजन 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है। कार का बूट स्पेस 268 लीटर का है। बीते जुलाई में Maruti Swift की सबसे अधिक 17,896 यूनिट्स की सेल हुई है।
कार 82 bhp की पावर देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं। कार शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में डैशकैम और सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। कार में पांच ट्रिम आते हैं। Hyundai Exter में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है।

फाइल फोटो
कार में सीएनजी वर्जन भी आता है। कार 82 bhp की पावर देती है। इसमें सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल दिया गया है। इसका इंजन 114 Nm का टॉर्क देता है। कार की लंबाई 3,815 mm और यह 20 kmpl की माइलेज देती है। इस धांसू कार में 3-प्वाइंट सीट बेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर है। कार में सेफ्टी का विशेष ध्यान रखा गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: