---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

लॉन्च से पहले आपके नजदीकी शोरुम में पहुंची Maruti Jimny! लिस्ट में चेक करें डेट और देखकर आएं

Maruti Jimny: लॉन्च से पहले इंडियन मार्केट में धांसू SUV Maruti Jimny की दिवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। लोग धड़ल्ले से इसकी बुकिंग कर रहे हैं। जबकि अभी तक कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और यहां तक की इसकी डिलीवरी के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। एनसीआर, मुंबई, अहमदाबाद […]

---विज्ञापन---

Maruti Jimny: लॉन्च से पहले इंडियन मार्केट में धांसू SUV Maruti Jimny की दिवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। लोग धड़ल्ले से इसकी बुकिंग कर रहे हैं। जबकि अभी तक कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और यहां तक की इसकी डिलीवरी के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है।

एनसीआर, मुंबई, अहमदाबाद समेत 9 शहरों में पहुंची

अब लॉन्च से पहले कंपनी ने देश के प्रमुख 9 शहरों में इसे प्रदर्शित करने की तैयारी की है। कंपनी ने बकायदा इसका पूरा शेड्यूल जारी किया है। आगमी 7 अप्रैल से यह शुरू होगा। यह प्रोग्राम दिल्ली-एनसीआर, मोहाली, लुधियाना, रायपुर, भुवनेश्वर, मुंबई, अहमदाबाद, चंडीगढ़, और बेंगलुरु में चलेगा।

---विज्ञापन---

लॉन्च से पहले बंपर बुकिंग

Maruti Jimny की अभी तक करीब 22,000 यूनिट्स बुकिंग हो चुकी हैं। इसमें 7.0-इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, LED प्रोजेक्टेर हेडलैंप, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले रिवर्स कैमरा, क्लाइमेट कंट्रोल और लैदर से रैप्ड स्टीयरिंग व्हील आदि आधुनिक फीचर्स हैं। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 105hp की पावर और 134Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। अनुमान है भारतीय बाजार में इसकी कीमत 10 से 12 लाख रुपये एक्स शोरुम रखी जा सकती है। कंपनी 25 हजार में इस कार की बुकिंग कर रही है। कंपनी की वेबसाइट और डीलरशिप पर आप इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

First published on: Mar 30, 2023 01:11 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola