हाइब्रिड इंजन, 27 की माइलेज, 12 लाख से कम कीमत में आती हैं ये 2 SUV, जानें डिटेल

मारुति की इस बिग साइज स्टाइलिश कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें C-टाइप फास्ट चार्जिंग पोर्ट और ऑटो-डिमिंग IRVM दिए गए है। कार में हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है, जो कार को ढलान पर कार कंट्रोल करने में मदद करता है।

Maruti cars

Maruti cars

SUV Cars Under 12 Lakhs: बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों का अलग ही क्रेज है, ये पांच सीटर कारें हाई एंड लुक और फ्रंट से मस्कुलर लुक में आती हैं। इनमें बड़े टायर साइज मिलते हैं जो इनके लुक्स को एन्हांस करते हैं। बाजार में ऐसी ही दो स्मार्ट गाड़ियां हैं Maruti Grand Vitara और Hyundai Creta. दोनों गाड़ियों का बेस मॉडल 12 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। मारुति की कार में सीएनजी और हाइब्रिड इंजन ऑप्शन दिया जा रहा है। वहीं, क्रेटा पेट्रोल, डीजल और हाई पावर के लिए टर्बों इंजन ऑप्शन में आती है। आइए आपको दोनों गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Maruti Grand Vitara Car 
Specifications
Price
Rs. 13.62 Lakh onwards
Mileage
20.58 to 27.97 kmpl
Engine
1462 cc & 1490 cc
Fuel Type Hybrid & CNG
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

विज्ञापन

Maruti Grand Vitara में 45 लीटर का फ्यूल टैंक 

यह हाइब्रिड कार है, जो 1490 cc के इंजन पावरट्रेन के साथ आती है। कार में 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, यह कार शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। इसमें 9 कलर ऑप्शन आते हैं, कंपनी इसमें वायरलेस फोन चार्जर जैसे एडवांस फीचर्स देती है। कंपनी अपनी इस कार में सीएनजी इंजन भी ऑफर कर रही है, कंपनी का दावा है कि ये कार सीएनजी पर 27.97 kmpl तक की हाई माइलेज देती है। इसमें 45 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।

विज्ञापन

Maruti Grand Vitara में 9 का इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

मारुति की इस बिग साइज स्टाइलिश कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें C-टाइप फास्ट चार्जिंग पोर्ट और ऑटो-डिमिंग IRVM दिए गए है। कार में हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है, जो कार को ढलान पर कंट्रोल करने में मदद करता है। कार की टॉप स्पीड 135 kmph है और इसमें 9 का इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें 16-इंच के टायर साइज और हेड अप डिस्प्ले आता है। बाजार में यह कार Hyundai Creta, Honda Elevate, Kia Seltos, MG Astor, Skoda Kushaq, Tata Harrier और Volkswagen Taigun से मुकाबला करती है।

Hyundai Creta Car 
Specifications
Price
Rs. 13.79 Lakh onwards
Engine
1482 cc, 1493 cc & 1497 cc
Fuel Type Petrol & Diesel
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

विज्ञापन

Hyundai Creta में 1497cc का इंजन

क्रेटा की बात करें तो ये कार तीन इंजन ऑप्शन 1482 cc, 1493 cc & 1497 cc अवेलेबल हैं। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। यह पांच सीटर कार, शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें LED हेडलैंप और डीआरएल दिए गए हैं। कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आता है, जो इसे हाई क्लास लुक देता है। कार में आगे और पीछे दोनों जगह डैशकैम दिए गए हैं। यह कार 360 डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स के साथ आती है।

Hyundai Creta का साइज 

डायमेंशन साइज 
लंबाई 4300 mm
चौड़ाई 1790 mm
उंचाई 1635 mm
व्हीलबेस 2610mm

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ