7 Seater Jeep, हाई पावर के लिए 4x4 पावरट्रेन और 10 इंच की टच स्क्रीन, जानें कीमत

Jeep की इस कार में हाई पावर के लिए 4 सिलेंडर इंजन मिलता है, ये ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन कार है, जिससें एयरबैग और सेफ्टी के लिए एडवांस फीचर्स मिलते हैं। ये दमदार कार टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एलईडी हेडलाइट के साथ आती है।

Jeep Meridian

Jeep Meridian

Jeep Meridian SUV details in hindi: लोग घर के लिए ऐसी कार पसंद करते हैं, जिसे लॉन्ग रूट पर लेकर सफर किया जा सके। बाजार में ऐसी कई सात सीटर कर आती हैं। इसी सेगमेंट की एक हाई माइलेज कार है Jeep Meridian. हाल ही में कंपनी ने इसका नया X वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसे पुराने कार से ज्यादा बोल्ड और मस्कुलर लुक्स दिए गए हैं। इस कार में 2 लीटर का हाई पावर डीजल इंजन मिलता है। कार में दो ट्रांसमिशन मैनुअल और ऑटोमैटिक आते हैं। यह कार खराब रास्तों पर हाई पिकअप देने के लिए सड़क पर 170hp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

विज्ञापन
Jeep Meridian 
Car Specifications
Price
Rs. 38.96 Lakh onwards
Engine 1956 cc
Fuel Type Diesel
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 7 Seater

 

विज्ञापन

Jeep Meridian के फीचर्स 

Jeep Meridian puddle lamps जैसे एडवांस फीचर्स आते हैं, इससे गेट खोलते हुए जमीन पर कंपनी के logo के साथ रोशनी होती है। इस एसयूवी कार में आगे और पीछे डैश कैम दिया गया है। जिससे सड़क पर चलते हुए रिकॉडिंग होती है, जो हादसे या ट्रिप पर Vlog बनाने में काम आता है। यह हाई क्लास कार सनरूफ के साथ आती है। जिससे इसमें बाहर का बेहतरीन व्यू मिलता है।

 

विज्ञापन

Jeep Meridian में एडवांस सेफ्टी फीचर्स 

कार में अलॉय व्हील डिजिटल डिस्पले और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। Jeep Meridian में एयर प्यूरीफायर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, एलईडी हेडलाइट और स्टाइलिश टेललाइट मिलती है। जीप की इस डैशिंग कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता (ADAS) है। ADAS सेंसर से काम करता है और सड़क पर किसी अन्य व्हीकल और व्यक्ति के कार के ज्यादा नजदीक आने पर अलर्ट जारी करता है।

विज्ञापन

4 व्हील ड्राइव और 18 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं

Jeep Meridian का बेस मॉडल 31.23 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह 4 व्हील ड्राइव कार है, जिसमें खराब रास्तों और तेज स्पीड के लिए चारों टायरों को पावर मिलती है। इस सिस्टम में ड्राइवर के पास एक समय में केवल दो टायरों को पावर सप्लाई देने का कंट्रोल भी होता है। यह 4 सिलेंडर इंजन कार है, जो टूटी सड़कों या कच्चे रास्तों पर एडिशन पावर देती है। कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, ये कार 11.5 kmpl की माइलेज मिलती है। कार में रियर सीट पर 10 इंच का स्क्रीन और 360 डिग्री कैमरा मिलता है। यह कार एलईडी हेडलाइट और डीआरएल के साथ आती है। कार में 18 इंच के अलॉय व्हील इसे डैशिंग लुक्स देते हैं।

फाइल फोटो

विज्ञापन

 

हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप और एलईडी हेडलाइट

Jeep Meridian का बाजार में MG Gloster, Toyota Fortuner, और Skoda Kodiaq से मुकाबला होता है। बता दें MG Gloster का नया अपडेट वर्जन आने वाला है। ये नई कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 1996 cc के हाई पावर इंजन के साथ मिलेगा। कार को ANCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इस बिग साइज कार में 19 इंच के टायर साइज मिलेंगे, इसमें इंटीग्रेटेड हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप और एलईडी हेडलाइट और टेललाइट दी गई हैं। कार में डोर-माउंटेड ओआरवीएम और डायमंड-कट अलॉय व्हील ऑफर किए जाएंगे। बाजार में मौजूद MG Gloster 38.79 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ