26 मई से शुरू होगी Mahindra XUV 3XO की डिलीवरी, अब तक 50000 बुकिंग

Mahindra XUV 3XO में 17 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। यह कार पैनारोमिक सनरूफ जैसे हाई क्लास फीचर के साथ आती है।

Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

विज्ञापन

Mahindra XUV 3XO delivery start from 26 May details in hindi: Mahindra XUV 3XO को ऑन रोड देखने का सब इंतजार कर रहे हैं, गुरुवार को कंपनी ने ऐलान किया है कि 26 मई से इसकी डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। कंपनी के अनुसार कार के 10000 यूनिट्स तैयार कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि नई कार के अभी तक 50000 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। बाजार में यह कार Tata Nexon, Hyundai Venue, Kia Sonet, Maruti’s Brezza और Toyota Taisor को टक्कर देगी। नई XUV 3XO में सेफ्टी के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलता है, यह सिस्टम सड़क पर किसी वाहन के अधिक नजदीक आने पर अलर्ट जारी करता है।

Advertisment

Mahindra XUV 3XO में सेफ्टी के ये फीचर्स

  • एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
  • 6 एयरबैग
  • 360 डिग्री कैमरा
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
  • मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
  • यह कार 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO की कीमत और इंजन पावर

  • यह कार शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपए एक्स शोरूम में मिलेगी
  • कार में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है।
  • इसमें डीजल इंजन ऑप्शन भी अवेलेबल है।
  • यह कार 82kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देगी।
  • कंपनी का दावा है कि यह कार 21.2 kmpl तक की माइलेज देगी।
  • कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं।

Mahindra XUV 3XO के ये फीचर्स इसे बनाते हैं खास

  • C-शेप के DRLs और हेडलाइट्स
  • कनेक्टेड टेल लाइट्स
  • मोबाइल चार्जिंग पॉइंट
  • आर्म रेस्ट ड्यूल AC वेंट
  • 17 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर
  • पैनारोमिक सनरूफ

ये भी पढ़ें: Tata Punch को टक्कर देगी Hyundai की नई Casper, जानें इन गाड़ियों में क्या मिलता है खास?

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ