नई Tata Curvv को टक्कर देंगी Maruti और Hyundai की यह शानदार कार

Tata Curvv मिड सेगमेंट की सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी, इसमें लगभग 500 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। इसे Maruti की Dzire और  Hyundai की Aura टक्कर देंगी, इन दोनों गाड़ियों में सीएनजी इंजन ऑप्शन अवेलेबल है।

Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

Tata Curvv camparision Maruti Dzire details in hindi:  टाटा मोटर्स की सस्ती इलेक्ट्रिक कार Curvv का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टाटा अपनी इस स्मार्ट कार को 15 अगस्त को लॉन्च करने वाला है। इस कार में 360 डिग्री कैमरा और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेंगे, जो इसे हाई क्लास कार बनाते हैं। यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 500 km तक की रेंज देगी। अनुमान है कि यह कार 15 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है। यह मिड सेगमेंट कार बाजार में पहले से मौजूद Maruti Dzire और Hyundai Aura समेत कई सेडान कार को टक्कर देगी। आइए आपको इन गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Tata Curvv में 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

यह स्टाइलिश कार एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के साथ आएगी। इसमें छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा। कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है। यह कार पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर के साथ ऑफर की जाएगी। कार में फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन है। कार में दो बैटरी पैक मिल सकते हैं।

विज्ञापन

Maruti Dzire में सीएनजी इंजन ऑप्शन

कार में 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में हाई पिकअप के लिए 90 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क मिलता है। इस सेडान कार में सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर आता है। इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, यह कार शुरुआती कीमत 8.01 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस में मिलती है।

विज्ञापन

maruti dzire on road price maruti dzire price maruti dzire cng maruti cars cars under 8 lakhs cng cars sedan cars auto news cars news

Hyundai Aura में एडवांस सेफ्टी फीचर्स

यह कार शुरुआती कीमत 7.94 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस पर मिलती है। कंपनी का दावा है कि कार का सीएनजी इंजन 28 km/kg की माइलेज देती है। इसमें 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ