लॉन्च से पहले देखिये नई Mahindra Thar 5 Door की तस्वीरें! Force Gurkha से होगा मुकाबला

Mahindra Thar 5 Door: भारत में 15 अगस्त को थार 5 डोर को लॉन्च किया जा रहा है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इसकी तस्वीरें लीक हो गई हैं। आगामी थार में इस बार कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया जा रहा है। यह Scorpio-N के लैडर-फ्रेम चेसिस पर बेस्ड है।

Thar 5 Door front

Mahindra Thar 5 Door: महिंद्रा 5 डोर थार का इंतजार भारत में बड़ी ही बेसब्री से हो रहा है। लगातार नई थार की लीक्स रिपोर्ट्स और तस्वीरें सामने आ रही हैं। आगामी महिंद्रा 5-डोर थार में कई बड़े बदलाव किये जा रहे हैं। इसे ऑन रोड के साथ ऑफ रोड को ध्यान में रखते हुए डिजाइन गया है। 3 डोर थार की कामयाबी के बाद कंपनी अब ने फैमिली क्लास को टारगेट किया है। नई थार अब 5 दरवाजों के साथ और कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ 15 अगस्त को लॉन्च होगी। लेकिन लॉन्च से ठीक पहले ही इसके प्रोडक्शन रेडी मॉडल की तस्वीरें लीक हो गई हैं जो  तेजी से वायरल हो रही हैं।

महिंद्रा थार 5-डोर में होगा नया

नई 5-डोर थार का केवल सामने का हिस्सा सामने आया है जहां नई ग्रिल देखने को मिलती है। सामने का हिस्सा मौजूदा 3 डोर से काफी अलग है। लेकिन गोलाकार हेडलैम्प्स ठीक वैसे ही जैसे मौजूदा मॉडल में देखने को मिलते हैं। यहां  सी-आकार के डीआरएल के साथ एक एलईडी प्रोजेक्टर सेटअप मिलता है।

इंटीरियर और फीचर्स

नई थार 5 डोर के डैशबर्ड की भी तस्वीर सामने आई है। यह प्रीमियम नज़र आ रही है। केबिन पूरी तरह से ब्लैक ह। इसका डिजाइन ठीक वैसा ही है जैसा मौजूदा मॉडल का है। फीचर्स की बात करें तो  नई महिंद्रा थार 5 डोर में सिंगल-पैन सनरूफ और रिमूवेबल पैनल के साथ हार्ड टॉप वैरिएंट मिल सकता है। Scorpio-N के लैडर-फ्रेम चेसिस पर बेस्ड है नई थार, जिसकी वजह से यह काफी मजबूत है।

3 इंजन ऑप्शन

नई थार 5 -डोर को तीन इंजन ऑप्शन में लाया जा सकता है। इसमें  2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है साथ ही यह 1.5-लीटर डीजल इंजन में भी आएगी जो इसे 117hp की पावर और 300 Nm का टॉर्क देगा। यही इंजन इस समय मौजूदा थार को भी पावर देता है।

लेकिन नए मॉडल में इसे Tune किया जाएगा। इसके अलावा इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा। 5 डोर मॉडल में भी 2WD और 4WD ऑप्शन दिए जा सकते हैं।

एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए आगामी थार में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल अस्सिट, हिल होल्ड, EPS, डिस्क ब्रेक्स के साथ  एडवांस्ड ADAS (Advanced driver-assistance systems) टेक्नोलॉजी को भी शामिल करेगी। 5 डोर मॉडल में भी 2WD और 4WD ऑप्शन दिए जा सकते हैं।

कितनी होगी कीमत ?

महिंद्रा थार 5 डोर का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। आपको बता दें कि साल 2020 में कंपनी ने 15 अगस्त को ही 3-दरवाजे वाली थार को लॉन्च किया था ऐसे में ऐसी उम्मीद लगाईं जा रही है कि 5 दरवाजों वाली थार को भी इसी दिन लॉन्च किया जाएगा। महिंद्रा थार आर्मडा सीधे तौर पर फोर्स गुरखा 5-डोर और मारुति सुजुकी जिम्नी को टक्कर देगी। सोर्स के मुताबिक इसकी कीमत 18 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ