नए अवतार में आ रही है Mahindra Thar! इस बार होंगे बड़े बदलाव, टेस्टिंग शुरू

Mahindra Thar 3-Door Facelift: महिंद्रा थार 3-डोर फेसलिफ्ट को इस साल के अंत से पहले या साल 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। नए मॉडल में कई नए अपडेट किये जा सकते हैं।

THAR discount

Mahindra Thar 3-Door Facelift: महिंद्रा थार 3-डोर भारत की पॉपुलर एसयूवी है। बिक्री के मामले में यह ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। हालांकि 5 डोर थार के आने से इसकी बिक्री पर असर पड़ा है। फिलहाल  3-डोर थार टेस्टिंग के दोरान नजर आई है। गाड़ी का काफी हिस्सा ढका हुआ था। टेस्टिंग वाले मॉडल को देखकर लगता है कि इसमें बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाले। लेकिन सोर्स के मुताबिक गाड़ी के बाहर लुक से लेकर इंटीरियर तक में नयापन देखने को मिलने वाला है।  आइये जानते हैं नई थार के बारे में…

मिल सकते हैं थार रॉक्स वाले फीचर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक थार 3-डोर में कुछ फिर थार रॉक्स से लिए जा सकते हैं। इस गाड़ी में सॉफ्टवेयर अपग्रेड, नए ट्रिम टेक्सचर और हार्डवेयर एडिशन के रूप में शामिल किये जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें नया इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। गाड़ी की सीटों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके अलावा इस गाड़ी में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हार्ड-टॉप वेरिएंट पर सनरूफ की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस गाड़ी में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग सुविधा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

इंजन और पावर

इंजन की बात करें तो नये मॉडल में 1.5L टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिल सकता है जो 117 bhp और 300 Nm पैदा करता है, जबकि इसे 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ भी लाया जा सकता है। यह इंजन 150bhp अधिकतम पावर  और 320 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। महिंद्रा थार 3-डोर फेसलिफ्ट को  इस साल के अंत से पहले या साल 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। नए मॉडल की कीमत 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ