Mahindra की इस धाकड़ SUV में इलेक्ट्रिक सनरूफ, 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, कीमत बेहद कम

Mahindra Scorpio N में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह SUV कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है। इसमें डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल दी गई है।

Mahindra Scorpio N
विज्ञापन

Mahindra Scorpio N: महिंद्रा की एक ऑल टाइम फेवरेट कार है Scorpio. इन दिनों इसका नया N वर्जन बाजार में काफी डिमांड में है। यही वजह है कि अप्रैल 2024 में एसयूवी सेगमेट में Mahindra Scorpio N सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। कंपनी का दावा है कि पिछले महीने इसकी कुल 14807 यूनिट्स की सेल की गई है।

वहीं, दूसरे नंबर पर maruti ertiga के कुल 13544 यूनिट्स की सेल हुई है। Scorpio में सेफ्टी के लिए हिल होल्ड असिस्ट, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है। यह कार एलईडी लाइट के साथ आती है। आइए आपको इस कार की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Advertisment

पांच वेरिएंट और कैमरा 

यह कार पांच वेरिएंट में आती है। कार में अलग-अलग मॉडल में 1997 सीसी से लेकर 2184 cc तक इंजन मिलता है। Mahindra Scorpio N शुरुआती कीमत 17.21 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। इस एसयूवी कार का फ्रंट लुक बेहद बोल्ड लुक में मिलता है। कार में आगे और पीछे दोनों जगह कैमरा दिए गए हैं।

कार में 6 स्पीड गियरबॉक्स 

महिंद्रा की इस कार में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है। Mahindra Scorpio N में पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर मिलता है। कार में स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल दी गई है।

विज्ञापन

Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग

Scorpio N को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। यह कार पांच और सात दोनों सीट ऑप्शन में अवेलेबल है। कार का टॉप मॉडल 31.07 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ