---विज्ञापन---

ऑटो

Mahindra की इस 7 Seater Suv में 17 की माइलेज, हर महीने हो रही 10000 बुकिंग

Mahindra Bolero Neo में 160 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस दी गई है। कार में 1493cc का हाई पावर डीजल इंजन आता है, जिसमें मैनुअल ट्रांसमिशन और 5 स्पीड गियरबॉक्स है। यह 7 सीटर कार एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर के साथ आती है।

Mahindra Bolero Neo 7 Seater Suv details in hindi: महिंद्रा की Bolero Neo कंपनी की हाई क्लास एसयूवी कार है, यह कार सात सीट ऑप्शन में आती है। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। कार का फ्रंट लुक बेहद मस्कुलर है। यह कार छह कलर ऑप्शन में ऑफर की जा रही है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि Mahindra Bolero और Mahindra Bolero Neo दोनों के मिलाकर हर महीने 10000 यूनिट्स की बुकिंग हो रही है।

---विज्ञापन---

चार वेरिएंट और हाई पावर इंजन

इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर आते हैं। कंपनी अपनी इस कार को N4, N8, N10 और N10 (O) चार वेरिएंट में ऑफर कर रही है। इसके टॉप वेरिंएट में अलॉय व्हील और लंबी टेललाइट मिलती है। एसयूवी कार का बेस मॉडल 11.95 लाख रुपये और टॉप मॉडल 15.04 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस पर ऑफर किया जा रहा है। कार में 1493cc का हाई पावर डीजल इंजन है।

---विज्ञापन---

जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

कंपनी का दावा है कि Mahindra Bolero Neo में 17.29 kmpl तक की मैक्सिमम माइलेज निकलती है। कार में 160 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस है, इसके टॉप वेरिएंट में ड्राइवर केबिन में डुअल एयरबैग दिए गए हैं। कार में इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है। कार में सात इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। Bolero Neo सड़क पर Hyundai Venue, Kia Sonet, Tata Nexon और Maruti Brezza से मुकाबला करती है।

Mahindra Bolero Neo में मिलते हैं ये फीचर्स

  • ऐप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो
  • रियर आर्मरेस्ट
  • इंजन में 100 bhp की पावर और 260 Nm का टॉर्क
  • 5 स्पीड गियरबॉक्स
  • ट्यूबलेस टायर
  • रिसर एसी वेंट
  • ऑटो एसी
  • रिसर सीट पर चाइल्ड एंकरेज

ये भी पढ़ें: Tata Punch को टक्कर देगी Hyundai की नई Casper, जानें इन गाड़ियों में क्या मिलता है खास?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नई Tata Curvv को टक्कर देंगी Maruti और Hyundai की यह शानदार कार

First published on: May 16, 2024 07:42 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola