---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

इंडिया ही नहीं देश के बाहर भी इस धाकड़ बाइक की हाई डिमांड, जानें कीमत और माइलेज

KTM 200: इंडिया में हाई स्पीड KTM बाइक की डिमांड बढ़ी है। यही नहीं केटीएम बड़ी संख्या में अपनी बाइक्स की विदशों में निर्यात कर रहा है। 200 सीसी पेट्रोल इंजन सेगमेंट में कंपनी KTM RC 200 और KTM 200 DUKE दो मॉडल ऑफर करता है। मई में 6 हजार यूनिट्स का निर्यात किया आंकड़ों […]

---विज्ञापन---

KTM 200: इंडिया में हाई स्पीड KTM बाइक की डिमांड बढ़ी है। यही नहीं केटीएम बड़ी संख्या में अपनी बाइक्स की विदशों में निर्यात कर रहा है। 200 सीसी पेट्रोल इंजन सेगमेंट में कंपनी KTM RC 200 और KTM 200 DUKE दो मॉडल ऑफर करता है।

मई में 6 हजार यूनिट्स का निर्यात किया

आंकड़ों पर गौर करें तो मई 2023 में केटीएम ने कुल करीब 6,388 यूनिट्स का निर्यात किया। विभिन्न देशों के लिए यह बाइक भारत से भेजी गई। वहीं, इससे पहले अप्रैल में कंपनी ने 6,651 यूनिट्स निर्यात की थी। वहीं, भारत में भी इन बाइक की काफी सेल है। मई 2023 में केटीएम के 2,324 यूनिट्स की बिक्री की गई।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है

हाल ही में कंपनी ने KTM 200 duke का अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। इसमें नए स्टाइल के हेडलैंप दिए गए हैं। इस दमदार बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक की कीमत 1.96 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। KTM 200 duke में 199.5cc धाकड़ इंजन मिलता है।

सड़क पर यह इंजन 10000 rpm देती है

बाइक में सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन है। सड़क पर यह इंजन 10000 rpm देती है। इसके अलावा यह जानदार इंजन 24.68 bhp की पावर और 19.3 nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। मोटरसाइकिल में 13.4 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

---विज्ञापन---

बाइक के फ्रंट में 43 mm USD फोर्क्स सस्पेंशन

इस बाइक के फ्रंट में 43 mm USD फोर्क्स और रियर में 10-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है, जो राइडर को आरामदायक सफर का अहसास देते हैं। बाइक के फ्रंट में 300mm डिस्क और रियर में 230 mm डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो सड़क हादसों से बचाव करता है। मोटरसाइकिल में डुअल-चैनल एबीएस एलसीडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अट्रैक्टिव टेल लाइट्स दी गई है।

बाइक में 142 km/h की टॉप स्पीड दी गई है

KTM 200 Duke स्ट्रीट बाइक है। इसका कुल वजन 159 kg है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। बाइक में 142 km/h की टॉप स्पीड दी गई है। यह शानदार बाइक 8.51 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 27, 2023 02:08 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola