महज 3547 रुपये में घर ले जाएं Kinetic का यह धांसू EV Scooter, सिंगल चार्ज में देता है 120 KM की रेंज

kinetic green flex, kinetic scooters, ev scooters, scooters under 1 lakhs

kinetic green flex

विज्ञापन

EV Scooters: इंडियन मार्केट में ईवी स्कूटरों की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। यही वजह है कि टू व्हीलर के इस सेगमेंट में विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियों के बीच कॉम्पिटिशन बढ़ा है। कंपनियां किफायती दाम में हाई माइलेज देने वाले टू व्हीलर मार्केट में उतार रही हैं। इसे सेगमेंट में एक दमदार स्कूटर है Kinetic Green Flex .

sleek स्कूटर में 3.1 Kwh की बैटरी, देती है 72 kmph की टॉप स्पीड 

Kinetic Green Flex एक बार फुल चार्ज होने पर 120 km तक चलता है। इस sleek स्कूटर में 3.1 Kwh की बैटरी दी गई है। जो 72 kmph की टॉप स्पीड देती है। इस पावरफुल स्कूटर में 1200 W की मोटर लगाई गई है। जो लगभग 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

Advertisment
Kinetic Green Flex


Kinetic Green Flex

सेफ्टी काे ध्यान में रखकर फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए हैं

Green Flex में सेफ्टी का काफी ध्यान रखा गया है। जिसके चलते इसमें फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। डबल डिस्क ब्रेक होने पर इमरजेंसी में स्कूटर को कंट्रोल करना आसान हो जाता है। यह सड़क हादसे से बचाव करने में भी मददगार है। यह ब्रेक टाइमिंग को कम करते हैं।

फिलहाल केवल एक वेरिएंट Green Flex STD

Kinetic Green Flex के कीमतों की बात करें तो यह स्कूटर 1,18,012 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में मिलता है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में फिलहाल केवल 1 वेरिएंट ही बाजार में पेश किया है। इस वेरिएंट को Kinetic Green Flex STD नाम दिया गया है।

विज्ञापन

युवाओं के लिए खास 4 कलर ऑप्शन

युवाओं को आकर्षित करने के लिए कंपनी इसमें 4 कलर ऑप्शन देती है। bikedekho की वेबसाइट के मुताबिक 12000 डाउन पेमेंट देकर तीन साल की आसान किस्तों में इसे स्कूटर को महज 3,547 रुपये प्रतिमाह पर खरीदा जा सकता है। इस लोन पर खरीददार को 9.7 फीसदी का ब्याज देना होगा। डाउन पेमेंट और अवधि में बदलाव कर लोन दर और प्रतिमाह किस्त में बदलाव संभव है।

यह हैं फीचर्स

  • रेंज 120 किमी/चार्ज
  • बैटरी क्षमता 3.1 Kwh
  • अधिकतम गति 72 किमी प्रति घंटे
  • 1200 वॉट की मोटर
  • 3 घंटे चार्जिंग टाइम
  • डबल डिस्क ब्रेक

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ