हो गया ऐलान 14 दिसंबर को आ रही है नई Kia Sonet, मिलेंगे स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स

Kia Sonet facelift: नई किआ सोनेट में पुरानी से अधिक एयरबैग मिलेंगे। इसके पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है।

Kia Sonet facelift will lauch 14 dec 2023 with adas feature know price mileage full details

Kia Sonet facelift

विज्ञापन

Kia Sonet facelift: किआ मोटर्स की जिस एसयूवी का हमें लंबे समय से इंतजार था कंपनी ने उसकी लॉन्च डेट का ऐलान किया है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Kia Sonet की। कंपनी अब इसका नया अपडेट वर्जन पेश करने वाली है। खास बात यह है कि इस बार कार में सेफ्टी के नए जबरदस्त फीचर्स मिलेंगे। जारी टीजर से पता चल रहा है कि इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा। यह सिस्टम किसी भी चीज के कार के अधिक नजदीक आने पर अलर्ट जारी करता है, इससे सड़क हादसे से बचाव करने में मदद मिलती है।

Advertisment

फ्रंट ग्रिल और हेडलाइट में बदलाव

नई किआ सोनेट में पुरानी से अधिक एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट और रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे। सोशल मीडिया में जारी टीजर में नजर आ रहा है कि Kia Sonet facelift के रियर में लाइट की पूरी स्ट्रीप मिलेगी। इसके फ्रंट ग्रिल और हेडलाइट में बदलाव किए गए हैं। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और डिलीवरी डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसके पावरट्रेन में कोई चेंज नहीं करने जा रही है। कार का ग्राउंड क्लीयरेंस और व्हीलबेस पुराना ही रहेगा।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Kia Sonet facelift

कार में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन

बाजार में मौजूद Kia Sonet शुरुआती कीमत 7.79 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। इस कार में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है। इसमें दो वेरिएंट GT Line और HT Line आते हैं। अनुमान है कि नए साल पर यह कार लोगों के खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। कार का टॉप मॉडल 14.89 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। बाजार में इस कार की टक्कर Hyundai Venue, Tata Nexon और Maruti Suzuki Brezza से होती है। 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे इस कार से पर्दा उठेगा। यह कार अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर के साथ आती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ