Kia Seltos: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ अपनी कम कीमत की गाड़ियों में धाकड़ सेफ्टी और लग्जरी फीचर्स देती है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपनी सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी Seltos का नया अपडेट वर्जन लॉन्च किया है।

विज्ञापन

7-स्पीड डुअल कलच ट्रांसमिशन

इस धाकड़ लुक कार में दमदार 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। 2023 Kia Seltos  में जानदार इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल कलच ट्रांसमिशन है, जो हाई परफॉमेंस देने में मदद करता है। इस स्टाइलिश कार में 144 Nm का पीक टॉर्क मिलता है।

विज्ञापन

2023 Kia Seltos में 115 PS की हाई पावर

2023 Kia Seltos में 115 PS की हाई पावर जेनरेट होती है। कंपनी इसके तीन अलग-अलग वेरिएंट ऑफर कर रही है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में आती है। इस कार में 2 व्हील ड्राइव मिलता है। यह डैशिंग लुक कार डीजल इंजन में 20.7 kmpl तक की माइलेज देती है।

विज्ञापन

5 सीटर कार का इनसे है मुकाबला

कंपनी की यह 5 सीटर कार है जिसके पेट्रोल इंजन में 17 kmpl तक की माइलेज मिलती है। 2023 Kia Seltos कार बाजार में पहले से मौजूद MG Astor, Hyundai Creta, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq, Maruti Grand Vitara और Citroen C3 Aircross से मुकाबला करती है।

433 लीटर का बड़ा बूट स्पेस

2023 Kia Seltos में लॉन्ग रूट पर सफर करने के लिए 433 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।  बाजार में यह कार शुरुआती कीमत 10.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसका टॉप वेरिएंट 20 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन

मिलता है एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम 

इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस पावरफुल एसयूवी में लेन-कीप असिस्ट, छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। 2023 Kia Seltos में आठ कलर ऑप्शन के साथ कंपनी अपनी इस जबरदस्त कार में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और क्रूज कंट्रोल देती है।

विज्ञापन

10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

इस कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा मिलता है। कार में पैनोरमिक सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग, एलईडी साउंड मूड लाइटिंग, और  एयर प्यूरीफायर तक मिलता है। 2023 Kia Seltos में हेड-अप डिस्प्ले, और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ