Jetson One: यह है कार का भविष्य, हवा में उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार, 6 लाख के डाउन पेमेंट पर ले जाएं घर

jetson one

jetson one

Jetson One: अकसर सोशल मीडिया पर हवा में उड़ने वाली कारों की खबर वायरल होती हैं। लेकिन स्वीडन की कंपनी Jetson ने इसे सच कर दिखाया है। कंपनी ने Jetson One के नाम से इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। इसे कंपनी की वेबसाइट से 8,000 डॉलर (6.5 लाख रुपये) की डाउन पेमेंट देकर घर ले जा सकते हैं।

विज्ञापन

यह दिखने में किसी बड़े ड्रोन की तरह लगती है

यह दिखने में किसी बड़े ड्रोन की तरह लगती है। इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 98,000 डॉलर ( करीब 80.19 लाख रुपये) है। यह वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग व्हीकल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसका फ्लाइंग समय लगभग 20 मिनट है। ट्रायल के दौरान ही बड़ी संख्या में इसकी बुकिंग होने लगी है।

विज्ञापन

उड़ानें के लिए पायलट लाइसेंस की जरूरत नहीं

फिलहाल अभी इसे केवल अमेरिका में बेचा जाएगा। जहां साल भर के भीतर इसकी डिलीवरी शुरू होगी। इसका वजन 86 KG है। जो कि, eVTOL अल्ट्रालाइट वाहनों के लिए बनाए गए US फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के नियमों के अनुरूप है। इसलिए अमेरिका में इसे उड़ानें के लिए पायलट लाइसेंस की जरूरत नहीं है। इससे पहले अभी तक कॉन्सेप्ट मॉडल फ्लाइंग कार पेश की गई हैं।

विज्ञापन

पकड़ सकती है 101 Kmph की स्पीड 

सिंगल सीट वाले Jetson One के कॉकपिट में दो जॉयस्टिक हैं। एक वाहन की ऊंचाई को कंट्रोल करता है और दूसरा दिशा को। कुछ मिनट की कंप्यूटर ट्रेनिंग से इसे चलाना सीख सकते हैं। इसमें 88 KW का बैटरी पैक है जो जमीन से 1500 फीट ऊपर जा सकता है। इसमें चार प्रोपेलर, हैं जो 101 Kmph स्पीड पकड़ सकते हैं। इसकी चौड़ाई 35 इंच है। इमरजेंसी के लिए इसमें बैलिस्टिक पैराशूट भी दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ