---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

कई कार आईं और गईं! कम नहीं हुआ Hyundai की इस धाकड़ SUV का क्रेज

Hyundai Creta में पेट्रोल और डीजल दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं, इसमें 16 इंच के टायर साइज दिए गए हैं। यह कार सेफ्टी के लिए छह एयरबैग के साथ आती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Hyundai Creta sale april 2024: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई अलग-अलग प्राइस रेंज और सेगमेंट में अपनी गाड़ियां ऑफर करती है। कंपनी की एसयूवी सेगमेंट में एक स्मार्ट कार है Hyundai Creta. कंपनी ने हाल ही में अपनी इस कार को अपडेट किया है।

फिलहाल कंपनी इसके ईवी वर्जन पर काम कर रही है। यह 5 सीटर बिग साइज कार है, जिसमें 433 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। पिछले महीने के इसके सेल्स के आंकड़े देखें तो अप्रैल 2024 में इसके कुल 15447 यूनिट्स की सेल हुई है।

---विज्ञापन---

कार में सीएनजी का विकल्प नहीं 

Hyundai Creta शुरुआती कीमत 10 99 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जा रही है, इसका टॉप मॉडल 20.14लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। इस बोल्ड लुक कार में पेट्रोल और डीजल दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं, फिलहाल कार में सीएनजी का विकल्प नहीं है। Hyundai  इसमें 16 इंच के टायर साइज देती है, कार के टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील भी आते है। यह कार आगे और पीछे कुल छह एयरबैग के साथ मिल रही है।

---विज्ञापन---

कार में दो ट्रांसमिशन और हाई स्पीड 

बाजार में क्रेटा का मुकाबला Kia Seltos, Volkswagen Taigun, Maruti Suzuki Grand Vitara, Skoda Kushaq और Honda Elevate जैसी कारों से होता है। कंपनी इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर कर रही है। बता दें मैनुअल के मुकाबले ऑटो ट्रांसमिशन को चलाने पर कम थकान होती है। इसमें ऑटो एसी और डिजिटल डिस्प्ले दी गई है।

Hyundai Creta किस महीने कितनी बिकी

---विज्ञापन---

माह                       संख्या
जनवरी 2024        13,212
फरवरी                  15,276
मार्च                      16,458
अप्रैल                   15447

Hyundai Creta में ये फीचर्स 

---विज्ञापन---
  • कार में 7 कलर ऑप्शन मिलते हैं।
  • इसके अलग-अलग वेरिएंट में 1482 सीसी से 1497 सीसी इंजन है।
  • कार में H शेप के DRLs और LED टेललैंप दिए गए हैं।
  • इसमें डुअल 10.25 इंच की स्क्रीन मिलती है।
  • कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और 113 bhp की हाई पावर जनरेट होती है।

ये भी पढ़ें: Scorpio N की रफ्तार कम करने आई Toyota की नई कार, 8 सीट और वुडन पैनल, जानें इसमें क्या है खास?

First published on: May 07, 2024 05:16 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola