घर पर कार धोते हुए न करें ये गलती, सफाई की बजाए गाड़ी का होगा बड़ा नुकसान
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Car Wash at Home: अकसर हम अपनी कार को घर पर धोते हैं। धोते हुए हम शैंपू, शेविंग फोम, बर्तान धोने का साबुन जैसी घरेलू चीजों का धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन पदर्थों में काफी हार्ड कैमिकल का प्रयोग किया जाता है, जो हमारी कार के कलर को खराब करता है।
जानकारी के अनुसार अगर हम धूल चढ़ी कार पर सीधा सूखा कपड़ा मारते हैं तो उस पर स्क्रैच पड़ जाते हैं। इसलिए पहले हमें कार पर पानी डालकर धूल को हटा लेना चाहिए। हमेशा हमें नर्म और रेशेदार कपड़े से कार को सफाई करना चाहिए।
कई लोग पाइप के तेज प्रेशर से कार की सफाई करते हैं। लेकिन ऐसा करने से कार पर बैठी धूल तो हटती है अधिक प्रेशर की वजह से कार की बॉडी और पेंट को को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा अक्सर हम पानी से धोने के बाद कार ऐसे ही सूखने के लिए छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा करने से उस पर पानी की बूंदों के निशान पड़ जाते हैं। हमें पानी को कपड़े से साफ करना चाहिए।
कई लोग शेविंग फोम, डिश वॉशिंग प्रोडक्ट्स से कार की सफाई करते हैं। लेकिन इसमें कैमिकल होते हैं। लेकिन यह सब पदार्थ कार की वैक्स, पेंट को नुकसान पहुंचाते हैं। रेगुलर इनका प्रयोग करने से कार की चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ जाती है। इसी तरह पानी का तेज प्रेशर, कांच साफ करने वाला स्प्रे उसे नुकसान पहुंचाते हैं। इससे कांच कमजोर हो जाता है। कांच के जल्दी टूटने का खतरा बना रहता है। लंबे समय के बाद कांच पर पीलापन भी दिखने लग जाता है।
हमेशा हमें कार साफ करने के ब्रश, नर्म और रेशेदार कपड़े से कार की सफाई करनी चाहिए। किसी प्रकार के कार को चमकाने वाले कैमिकल्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हमें गाड़ी की सफाई के लिए पानी, माइक्रोफाइबर कपड़ा और कार शैंपू इस्तेमाल करनी चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: