बस ये एक काम कर लो... स्कूटर की माइलेज में होगा जबरदस्त इजाफा!

Scooter Best Mileage Tips: अगर आप अपने स्कूटर की माइलेज बढ़ाना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो स्कूटर के इंजन को अच्छा रखने में मदद करेंगे ही साथ माइलेज भी जबरदस्त मिलेगी।

air filter
विज्ञापन

Scooter Best Mileage Tips: अब जमाना स्कूटरों का है… बाजार में एक से बढ़कर एक स्कूटर आने लगे हैं। लेकिन आज भी स्कूटरों की माइलेज कम ही आती है जो राइडर्स के लिए चिंता का विषय है। अब कम माइलेज के पीछे कई सारे कारण होते हैं.. जिसमें सबसे बड़ा कारण समय पर सर्विस न होना। इतना ही नहीं गलत तरीके से स्कूटर चलाने पर भी माइलेज पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन शायद आप नहीं जानते कि एयर फ़िल्टर से भी माइलेज पर अच्छा और बुरा असर पड़ता है।

हर 5000-12000 किलोमीटर पर एयर  फ़िल्टर की सफाई करवानी जरूरी है। लेकिन अगर एयर  फ़िल्टर खराब हो गया है तब उसे बदलवा देना चाहिए।  एक गंदा एयर फिल्टर इंजन में हवा की मात्रा को सीमित रखता है, जिसकी वजह से इंजन तक हवा ठीक से पहुंच नहीं पाती और फ्यूल की खपत बढ़ जाती है।

Advertisment

इतना ही नहीं इंजन को भी काफी नुकसान होने लगता है। ऐसे में एयर फ़िल्टर की सफाई जरूरी है। एयर फिल्टर छोटे कणों को इंजन में प्रवेश करने से रोकता है, जिससे इंजन में होने वाले नुकसान से बचाता है, इसलिए इसकी नियमित सफाई बेहद जरूरी है।

बढ़िया माइलेज के लिए करें ये काम- 

टायरों में नाइट्रोजन हवा है जरूरी

विज्ञापन

गर्मी में नाइट्रोजन हवा टायर्स के लिए वरदान है। इससे टायर्स ठंडे और हल्के रहते हैं साथ ही माइलेज भी काफी बेहतर मिलती है। इतना ही नहीं गाड़ी की परफॉरमेंस भी बेहतर बनती है।

लोअर गियर 

स्कूटर चलाते समय लोअर गियर में आना पड़े तो एक्सिलरेटर बिल्कुल ना दबाएं क्योकि ऐसा करने से इंजन में फ्यूल की खपत बढ़ जाती है जिसकी वजह से माइलेज में कमी आने लगती है।

विज्ञापन

समय पर सर्विस सबसे जरूरी है

आप चाहें स्कूटर को कम चलायें या फिर ज्यादा,  लेकिन समय पर उसकी सर्विस जरूरी है। अगर आप ऐसा करते हैं तो इंजन के साथ अन्य चीजें भी दुरुस्त रहेंगी और आपको बेहतर परफॉरमेंस के साथ अच्छी माइलेज मिलेगी।

विज्ञापन

स्पीड का रखें ध्यान

बढ़िया माइलेज चाहते हैं तो स्कूटर की रफ़्तार 40-60kmph होनी चाहिए इससे इंजन न सिर्फ स्मूथ परफॉरमेंस देगा बल्कि फ्यूल की खपत भी कम होगी और आपको बेहतर माइलेज मिलेगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ