90000 रुपये में होंडा ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में चलेगा 80 किलोमीटर

होंडा ने अपना नया QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑटो एक्सपो में पेश किया है। ग्राहक सिर्फ 1000 रुपये देकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं। डिलीवरी फरवरी में शुरू होगी।

Honda Scooter
विज्ञापन

Price: ऑटो एक्सपो 2025 में होंडा ने अपना नया QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 90,000 रुपए रखी है और साथ ही इसकी बुकिंग्स की शुरुआत भी कर दी है। ग्राहक सिर्फ 1000 रुपए देकर इस स्कूटर को बुक कर सकते हैं । इसकी डिलीवरी इस साल फरवरी में शुरू होगी। होंडा QC1 में आपको 5 कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें पर्ल शैलो ब्लू, पर्ल मिस्टी व्हाइट, पर्ल नाइटस्टार ब्लैक, पियर सेरेनिटी ब्लू और मैट फोगी सिल्वर मेटैलिक शामिल हैं। नया QC1, होंडा का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है। एक बार चार्ज करने पर 80 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।

Advertisment

बढ़िया फीचर्स 

फ़ीचर्स की बात करें होंडा QC1 में 5-इंच का LCD क्लस्टर, फुल एलईडी लाइटिंग, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट जैसे एडवांस फ़ीचस पेश किए गए हैं। साथ ही इसमें ग्राहकों को 26-लीटर का स्टोरेज मिल जाएगा।  इसमें 2 राइडिंग मोड- इको और स्टैंडर्ड मिलते हैं। इस स्कूटर में सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक्स एब्जॉर्बर का इस्तेमाल किया है।  ब्रेकिंग के लिए ड्रम ब्रेक की सुविधा दी गई है । मोबाइल या अन्य छोटे सामन रखने के लिए इसमें छोटे स्टोरेज हैं। इसके अलावा इसमें एक USB चार्जर दिया गया है।

विज्ञापन

बैटरी और रेंज

नए होंडा QC1 में 1.5kWh  का बैटरी पैक दिया है जो फुल चार्ज होने पर 80 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। यह 1.8kW BLDC मोटर से लैस है और टॉप स्पीड 50 किमी/घंटा है। इसकी बैटरी को 330-वॉट चार्जर से पूरी तरह चार्ज होने में 6 घंटे 50 मिनट का समय लगता है, जबकि 0-80% चार्ज होने में 4 घंटे और 30 मिनट का समय लगेगा। 90,000 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में इस स्कूटर को लॉन्च करके होंडा ऐसे ग्राहकों को खुश किया है जो सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ