Tata Sierra EV ने ऑटो एक्सपो में जीता लोगों का दिल, जाने कब होगी लॉन्च

नई Sierra में कई एडवांस फीचर्स शामिल किये गये हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स भी हो सकते हैं।

Tata Sierra
विज्ञापन

Auto Expo 2025 में नई-नई गाड़ियों के लॉन्च होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में Tata Sierra EV से भी पर्दा था है। इतना ही नहीं इसे पेट्रोल और डीजल वर्जन में भी इसे पेश किया गया है। भारत में Sierra का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। यह प्रोडक्शन के लिए पूरी तरीके से तैयार है। Sierra को EV, पेट्रोल और डीजल में बिक्री के लिए उतारा जाएगा। कंपनी के मुताबिक Sierra को इस साल के अंत तक कार बाजार में बिक्री के लिए मौजूद होगी।

विज्ञापन

 एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स

नई Sierra में कई एडवांस फीचर्स शामिल किये गये हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स देखने को मिलने वाले  हैं। इसमें यूजर्स के लिए इसमें प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरामिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, Android ऑटो, Apple कार प्ले और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इन फीचर्स के लिए तो आपको Sierra  के लॉन्च होने का इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन

Sierra में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Sierra का डिजाइन EV और ICE वर्शन में बहुत मिलता-जुलता है। इसमें ग्रिल और अलॉय व्हील्स में थोड़ा बदलाव किया गया है। इस SUV में सिग्नेचर कर्व्ड रियर साइड विंडो, चौकोर व्हील आर्च और हाई बोनट देखने को मिलता है। यह पहली बार है जब Sierra को ब्राइट येलो रंग में दिखाया गया है। इसके इंटीरियर में तीन स्क्रीन शामिल किए गए है। एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक सेंट्रल टचस्क्रीन और एक पैसेंजर साइड टचस्क्रीन भी शामिल किया गया है। सभी स्क्रीन 12.3 इंच की हो सकती हैं।

विज्ञापन

इन चीजों का भी मिलेगा ऑप्शन

Tata Sierra को ATLAS आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। इसका डिजाइन पुराने दौर की याद ताजा कराता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें इसमें 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन  दिया है जो 170hp और 280Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसमें  2.0-लीटर डीजल इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा, इस इंजन को Harrier और Safari से लिया गया है। Sierra में 6 मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा यह SUV AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) टेक्नॉलजी के साथ भी मौजूद हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ