---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

होंडा Elevate की बुकिंग शुरू, Creta, Seltos समेत इन कारों को देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स

SUV Cars: होंडा की नई एसयूवी एलिवेट की बुकिंग शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार होंडा डीलरशिप पर अनऑफिशियली इसकी बुकिंग की जा रही है। लोग महज 21 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे अपने नाम करवा सकते हैं। 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेट्रिक ट्रांसमिशन जानकारी के मुताबिक बाजार में यह ग्रैंड […]

---विज्ञापन---

SUV Cars: होंडा की नई एसयूवी एलिवेट की बुकिंग शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार होंडा डीलरशिप पर अनऑफिशियली इसकी बुकिंग की जा रही है। लोग महज 21 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे अपने नाम करवा सकते हैं।

6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेट्रिक ट्रांसमिशन

जानकारी के मुताबिक बाजार में यह ग्रैंड विटारा, क्रेटा, सेल्टोस को सीधी टक्कर देगी। कंपनी अपनी इस अपकमिंग मिड-साइज एसयूवी पर से 6 जून को पर्दा उठाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। कार में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेट्रिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

253 Nm की धाकड़ पीक टॉर्क

कार में 1.5L iVTEC पेट्रोल इंजन और 1.5L Atkinson इंजन दो ऑप्शन मिलने का अनुमान है। Atkinson इंजन 253 Nm की धाकड़ पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 126 bhp की दमदार पावर देता है। अनुमान है यह कार अगस्त 2023 में बाजार में उपलब्ध होगी।

हाई बीम लाइट और क्रूज कंट्रोल

एलिवेट में सेफ्टी का खास ध्यान रखते हुए एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) दिया जाएगा। कंपनी ने कार की कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है यह कार शुरूआती कीमत 10 लाख एक्स शोरूम में मिलेगी। इसमें हाई बीम लाइट, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेन वॉच सिस्टम और एक 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। इसमें छह एयरबेग, ESC, VSM, हिल लॉन्च असिस्टेंट मिलेगा।

---विज्ञापन---
First published on: May 18, 2023 07:16 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola