15000 रुपये सस्ता हुआ ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, अब कीमत रह गई इतनी

हीरो मोटोकॉर्प ने ने अपने Vida V2 इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज की कीमतों में भारी कटौती कर दी है, जिसके बाद ये स्कूटर काफी किफायती हो गये हैं। ऐसे में ग्राहकों की मौज हो गई है।

Vida side

आने वाले समय में इलेक्ट्रिक स्कूटर अब और भी सस्ते होने वाले हैं। नए-नए मॉडल बाजार में आ रहे हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने ने अपने Vida V2 इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज की कीमतों में भारी कटौती कर दी है, जिसके बाद ये स्कूटर काफी किफायती हो गये हैं। ऐसे में ग्राहकों की मौज हो गई है। हीरो ने ग्राहकों को इस महीने काफी अच्छे ऑफर दे दिए हैं जिनका फायदा उठा सकते हैं। आइये जानते हैं कौन सा मॉडल कितना हुआ है सस्ता।

Vida V2 Lite की कीमत में 11,000 रुपये की कटौती की गई है जिसके बाद इसकी एक्स-शोरूम 74,000 रुपये हो गई है वहीं V2 Plus की कीमत में 15,000 रुपये की कमी की गई है और अब इसकी कीमत 82,800 रुपये है. इसके अलावा टॉप ट्रिम V2 Pro की कीमत में 4,700 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और अबइसकी कीमत 1,20,300 रुपये है।

Vida V1

Vida V1

2.2 kWh की बैटरी पैक

Vida V2 Lite में 2.2 kWh की बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज करने पर 94 किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करता है। इसके अलावा V2 Plus में 3.9 kWh का बैटरी पैक दिया है जो 143 किलोमीटर की रेंज देती है। टॉप ट्रिम Vida V2 Pro में भी 3.9 kWh की बैटरी है लेकिन यह 165 किलोमीटर की रेज ऑफर करता है। Vida के इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर हैं, इनमें हाई क्वालिटी देखने को मिलती है। डेली यूज़ के लिए ये बेहतर मॉडल साबित हो सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प Vida Z के लॉन्च की तैयारी कर रहा है, हाल ही में इस स्कूटर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी EV सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहती है और इसलिए नए मॉडल लेकर आ रही है। Vida सीरीज का मुकाबला एथर 450, ओला S1, टीवीएस iQube, और बजाज चेतक से है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ