Hero ने नई बाइक के लिए कराया Nightster 440 नाम का ट्रेडमार्क, अब Royal Enfield Classic 350 का क्या होगा?

Hero Nightster 440 price, Hero Nightster 440 mileage, auto news, petrol bikes

फाइल फोटो

विज्ञापन

Hero Nightster 440 : हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में दमदार इंजन वाली नई बाइक के लिए Nightster 440 नाम से ट्रेडमार्क करवाया है। अनुमान है कि यह बाइक 400 सीसी से ऊपर पावरट्रेन के साथ मिलेगी। यह हाई स्पीड बाइक अट्रैक्टिव अलॉय व्हील के साथ मिलेगी।

जानदार पेट्रोल बाइक में 440cc का पेट्रोल इंजन

हाल ही में हीरो ने हार्ले के साथ मिलकर अपनी धाकड़ बाइक Harley-Davidson X 440 को लॉन्च किया था। इस बाइक की शुरुआती कीमत 2.29 लाख रुपये एक्स शोरूम है। इस मोटरसाइकिल में जानदार 440cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है।

विज्ञापन

6 स्पीड गियरबॉक्स मिल सकता है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपनी नई बाइक Hero Nightster 440 में 27 hp की पावर और 38 Nm की पीक टॉर्क से अधिक क्षमता देगी। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स मिल सकता है। इसमें डिस्क ब्रेक के साथ एबीएस जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

बाइक में 349cc सिंगल सिलेंडर इंजन

जानकारी के अनुसार हीरो की यह नई बाइक बाजार में Royal Enfield Classic 350 से मुकाबला करेगी। बता दें क्लासिक 350 में 41.55 kmpl की माइलेज मिलती है। इस बाइक में 349cc सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह बाइक बाजार में शुरुआती कीमत 1.93 लाख रुपये में मिलती है।

बार-एंड मिरर और मस्कुलर फ्यूल टैंक

बताया जा रहा है कि Hero Nightster 440 रेट्रो लुक बाइक होगी। जिसमें गोल हैडलैंप के साथ सिंगल सीट मिलेगी। इसमें एलईडी लाइटें, बार-एंड मिरर, एक मस्कुलर फ्यूल टैंक, चौड़े हैंडलबार, सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्पोर्टी एग्जॉस्ट पाइप दिया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ