Gorgeous लुक्स और High Tech फीचर्स इस EV Scooter ने लूटा सबका दिल, जानें कीमत

gogoro ev scooter, ev scooters, scooters under 80000, gogoro 2

gogoro ev scooter

विज्ञापन

EV Scooters: इंडियन टू व्हीलर बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की काफी डिमांड है। यही वजह है कि नई-नई कंपनियां यहां अपने प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं। अब ताइवान की इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी Gogoro ने भारत के लिए दो EV Scooters तैयार किए हैं।

एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर करीब 100 किलोमीटर तक चलेगा

सोशल मीडिया पर इनकी डिटेल लीक हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इनके नाम Gogoro 2 और Gogoro plus रखें हैं। एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर करीब 100 किलोमीटर तक चलते हैं। दोनों स्कूटर की
लंबाई 1,890 mm, चौड़ाई 670 mm और ऊंचाई 1110 mm है।

Advertisment

gogoro ev scooter

50 kph है स्कूटर की की टॉप 

स्कूटर का व्हीलबेस 1,295mm है। जिससे यह सड़क पर चलते हुए मजबूत पकड़ रखता है। इन स्कूटर में 273 किलोग्राम तक वजन है। स्कूटर में 7.2kW की बैटरी है। यह स्कूटर 50 kph की टॉप स्पीड तक चलते हैं। यह स्कूटर 4 सेकंड में स्पीड पकड़ लेते हैं।

स्कूटर में ऐप कनेक्टिविटी, मल्टी राइड मोड  और एंटी थेप्ट अलार्म जैसे फीचर्स हैं

बाजार में यह स्कूटर Ola, Ather, TVS, Bajaj को टक्कर देंगे। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। अनुमान है कि यह स्कूटर शुरूआती कीमत 80 हजार रुपये एक्स शोरुम में लॉन्च होंगे।स्कूटर में ऑल LED लाइटिंग, LED इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ और ऐप कनेक्टिविटी, मल्टी राइड मोड, रिमोट स्टार्ट, एंटी थेप्ट अलार्म जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्कूटर 85 nm का पीक टार्क जेनरेट करेगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ