मार्च से Hyundai की इस EV कार की डिलीवरी, रोजाना 15 लोग कर रहे बुकिंग
Edited By Amit Kasana

Hyundai Ioniq 5
Edited By Amit Kasana

Hyundai Ioniq 5
Auto News: Hyundai की दूसरी EV कार मार्च में मार्केट में लोगों को डिलीवर की जाएगी। हाल ही में हुए Auto Expo 2023 में इस पर से पर्दा उठाया गया था। वहीं इससे पहले 20 दिसंबर से इस कार की बुकिंग शुरू कर दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की रोजाना करीब 15 बुकिंग हो रही हैं। अब तक कुल करीब 650 से अधिक बुकिंग हो चुकी है।
इस कार का नाम है Hyundai Ioniq 5. कार में दो बैटरी पैक 58 kWh और 72.6 kWh दी जा रही है। जो सिंगल चार्ज में 385 किमी और 631 किमी की रेंज देती हैं। कार में डीसी फास्ट चार्जर का उपयोग कर मात्र 18 मिनट में 80% बैटरी चार्ज कर सकते हैं। इसकी कीमत ₹44.95 lakh (ex-showroom ) है।

जानकारी के मुताबिक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक यह कार स्थानीय रूप से असेंबल की गई है। मार्केट में यह kia ev6 को चुनौती देगी। यह आधुनिक-रेट्रो डिजाइन वाली कार है। इसमें 12.3 इंच का एचडी टचस्क्रीन मुख्य डिस्प्ले और दूसरा 12.3 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले है। कार में वायरलेस फोन चार्जिंग, हेड-अप डिस्प्ले और सनरूफ है। इसके अलावा फ्रंट में प्रीमियम रिलैक्सेशन सीट है। जिसमें इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और लम्बर सपोर्ट भी है।

Hyundai Ioniq 5 interior
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: