Creta और Seltos की बोलती बंद करने आई Citroen की नई कार, 15 अक्टूबर से होगी डिलीवरी शुरू

Citroen C3 Aircross

Citroen C3 Aircross

Citroen C3 Aircross Delivery Start: बिग साइज एसयूवी मार्केट का नया ट्रेंड है, इसी सेगमेंट में 15 अक्टूबर से एक नई धाकड़ कार की डिलीवरी शुरू होने वाली है। यह नई कार न्यू जेनरेशन को ध्यान में रखकर बेहद फ्यूचरिस्टिक लुक्स में बनाई गई है हम बात कर रहे हैं Citroen C3 Aircross की।

विज्ञापन

कार के तीन वेरिएंट किए जा रहे ऑफर

यह कार सीधे तौर पर बाजार में Hyundai Creta और Kia Seltos को टक्कर देगी। यह पावरफुल कार शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। इसका टॉप मॉडल 12.34 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। इस कार में फिलहाल तीन वेरिएंट You, Plus, और Max ऑफर कर रहे हैं।्र

विज्ञापन

साल 2024 से देनी शुरू करें किस्त

Citroen C3 Aircross के टॉप मॉडल में 7 सीट का ऑप्शन मिलता है। कंपनी इसमें दो साल या 40000 km (जो पहले हो जाए) की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है। कार के बेस मॉडल में पांच सीट दी जा रही हैं। इसमें कंपनी चार मोनोटोन कलर ऑप्शन दे रही है। कंपनी इसमें ईएमआई का ऑप्शन दे रही है। 31 अक्टूबर 2023 तक बुकिंग करने पर आप गाड़ी अभी ले सकते हैं और किस्त साल 2024 से देनी शुरू करने का ऑप्शन है।

विज्ञापन

7.0-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

C3 Aircross में 10.2-इंच के टचस्क्रीन वायरलेस सिस्टम मिलता है। इस धांसू कार में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ रिवर्स कैमरा 7.0-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डुअल एयरबैग का फीचर मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए ईबीडी के साथ एबीएस, ईएससी और हिल होल्ड असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन

Citroen C3 Aircross में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) मिलेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर 2023 से इस बिग साइज कार की डिलीवरी शुरू होगी। दावा किया जा रहा है कि यह कार 18.5 kmpl की माइलेज देगी।

कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm

Citroen की इस जानदार कार में 1.2-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। इस कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm का है। यह कार सड़क पर 110 PS की पावर और 190 Nm का टॉर्क देगी। कार को 25 हजार रुपये देकर ऑन लाइन या फिर अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुकिंग करवा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ