क्या आप भी घर के पुराने तौलिए या टी शर्ट से करते हैं Car Wash, जानिए इसका नुकसान

Car wash tips at home details in hindi: अकसर लोग घर पर बाल्टी में डिटर्जेंट घोल लेते हैं और कार को साफ करते हैं, जिससे कार का पेंट धीरे-धीरे फीका होने लगता है।

Car wash tips at home car cleaning tips at home household products to clean car exterior

File photo, photo credit Google

Car wash tips at home details in hindi: आजकल कार हर घर की जरूरत है। अपनी प्यारी कार को साफ-सुथरा रखना किसे नहीं पसंद। लेकिन अकसर सफाई करने के चक्कर में हम अपनी कार के पेंट को नुकसान पहुंचा देते हैं। गंदे कपड़े से सफर करने से उस पर निशान पड़ जाते हैं। आइए आपको इस आर्टिकल में Car wash करने के कुछ टिप्स बताते हैं।

विज्ञापन

पहले धूल हटाएं

अगर कार पर धूल जमी हो तो उसे पहले कपड़े से हटाएं। कभी भी धूल पड़ी कार पर सीधे कपड़े को न रगड़ें, इससे कार की बॉडी पर निशान बन जाते हैं। इसके अलावा अगर कार पर पहले साफ पानी डाल लें तो बेहतर रहेगा। इसके बाद किसी भी शैंपू, साबुन या फोम को कार वॉश करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन

पुराने तौलिए और कपड़े का न करें इस्तेमाल

जानकारों का कहना है कि हमें अपनी कार को साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर के कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए। अमूमन लोग घर का पुराना तौलिया, टी शर्ट या कोई भी पुराना कपड़ा कार साफ करने के लिए यूज करते हैं जो सही नहीं है। घर में मौजूद पुरानी फोम, रेशेदार कपड़ा या मुलायम कपड़े से कार साफ कर सकते हैं।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Car wash tips at home

पहले टायर की कीचड़ हटाएं

कार को साफ करते हुए पहले पानी से गाड़ी के चारों तरफ निचले हिस्से पर लगी मिट्टी को हटा लें जिससे वह बाद में फिर उड़कर कार पर न लगे। कार की छत से उसे धोना शुरू करें, फिर विंडशील्ड, खिड़कियां और लास्ट में टायरों को साफ करें। कार के इंटीरियर को साफ करने के लिए घर पर पड़े पुराने टूथब्रश का यूज कर सकते हैं। इंटीरियर में सीधे पानी डालने की बजाए कपड़ा गीला करके उसे हाथ से डैश बोर्ड या कारपेट साफ कर सकते हैं। अगर घर में छोटा वैक्यूम क्लीनर है तो उससे डस्ट को पहले हटा लें।

विज्ञापन

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Car wash tips at home

 

हमेशा दो बाल्टी का करें यूज

कार को धोने के लिए दो अलग-अलग बाल्टी का इस्तेमाल करें। एक में शैंपू का पानी और दूसरे में साफ पानी रखें। एक ही बाल्टी इस्तेमाल करने से कार पर शैंपू के धब्बे रह जाते हैं। बाजार में कार को धोने वाले शैंपू आते हैं। इसके अलावा घर पर मौजूद बाल धोने के शैंपू से भी कार धो सकते हैं। कभी भी कार को कपड़े धोने वाले साबुन या डिटर्जेंट से नहीं धोना चाहिए।

विज्ञापन

कार धोते हुए इन बातों का रखें ख्याल

  • धूप में कार को न धोएं, इससे कलर पर असर पड़ता है
  • इंजन और एग्जॉस्ट पर तेज प्रेशर से पानी मारने से बचें
  • धोने के बाद कार को चमकाने के लिए किसी केमिकल का प्रयोग न करें
  • साबुन हटाने के बाद जब कार गिली हो तो साफ कपड़े से बॉडी साफ करें
  • शीशे साफ करने के लिए साफ कागज या अखबार का यूज कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ