छुट्टी वाले दिन गाड़ी की सर्विस करवाते समय इन बातों का हमेशा रखें ध्यान, वरना लग सकता है चूना

Car Service Tips: अगर आप भी छुट्टी वाले दिन अपनी गाड़ी की सर्विस करवाने जाते हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है वरना चूना लग सकता है…

car service

अपनी कार सर्विस पे देने से पहले ये काम करें

जब भी आप अपनी कार को सर्विस पर लेकर जायें या फिर पिक-अप करने आई टीम को दें तो उससे पहले अपनी कार में से सभी जरूरी सामान निकाल लें। उसके बाद ही कार को दें। ध्यान रहे कोई भी जरूरी सामान कार में न छूटे, वरना बाद में अगर कुछ गायब हुआ तो फिर उसकी जिम्मेदारी सर्विस सेंटर वालों की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

सर्विस पर देने से पहले कार की कार फोटो लें

सर्विस पर अपनी कार देने से पहले हर एंगल से उसकी फोटो जरूर लें, ये सभी फोटो कार पिक करने आई सर्विस टीम  के सामने ही लें। अगर कहीं कोई डेंट या स्क्रैच हो तो टीम को जरूर बताएं।

सर्विस लिस्ट को ध्यान से देखें

इस बात पर भी ध्यान कि आपको कार में क्या-क्या काम करवाना है। इसके लिए एक लिस्ट बना लें। इसके बाद जब कार सर्विस सेंटर चली जाती है तब  टीम  कार चेक करने के बाद आपको बता देगी कि कार में क्या-क्या काम होगा। ये हर बार होता है कि सर्विस सेंटर वाले सर्विस के अलावा एक्स्ट्रा काम करवाने को कहते हैं.. जैसे अंडर बॉडी कोटिंग, Oil लुब्रिकेशन, व्हील बैलेंस और बॉडी स्क्रैच….अब अगर आपको लगता है कि वो काम जरूरी है तब तो आपको करवाना चाहिए, वरना आप मना कर सकते हैं।

पूरा बिल ध्यान करें चेक

सर्विस के बाद फाइनल बिल को ध्यान से चेक करें, अक्सर बिल में उस काम के भी पैसे लगा दिए जाते हैं जो हुआ ही नहीं….या एक ही काम के डबल चार्ज लगा दिए जाते हैं। कई बार तो लेबर चार्ज भी दो बार से ज्यादा लगा दिया जाता है। इसलिए जॉब कार्ड और फाइनल बिल को ध्यान से देखें। जो काम करवाया है सिर्फ उसी के लिए ही भुगतान करें।

टेस्ट ड्राइव लें

कार की टेस्ट ड्राइव भी जरूर लें, अगर कोई दिक्कत लगे तो सर्विस टीम से बात करें। अक्सर लोग जल्दबाजी में कार को बिना ड्राइव किये ही घर ले जाते हैं और बाद में पछताना भी पड़ता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ