Car Mileage Tips: कार चलाते हुए बरतें यह सावधानी, बढ़ेगी माइलेज और जेब भी नहीं होगी ढीली
Edited By Amit Kasana

car file photo
Edited By Amit Kasana

car file photo
Car Mileage Tips: कार की माइलेज हर कार मालिक के लिए चिंता का विषय रहती है। गर्मियों में जब कार में नियमित एसी चलता है तो उसकी माइलेज कुछ घट जाती है। ऐसे में अगर हम कार चलाते हुए कुछ सावधानी बरतें तो माइलेज को बढ़ा सकते हैं।
कार हाई माइलेज दे इसके लिए हमें कार की समय से सर्विस करवानी चाहिए। इंजन ऑयल समय से नहीं बदलवाने पर वह कार के पार्ट्स को नुकसान पहुंचाने लगता है। सर्विस लेट होने पर ईंधन की खपत भी बढ़ जाती है। इसके अलावा हमें मिलावटी पेट्रोल और डीजल को लेकर भी सतर्क रहना चाहिए।
कार के गियर बार-बार नहीं बदलें। इससे ईंधन की खपत बढ़ती है। सड़क पर चलते हुए आगे और आसपास ट्रैफिक पर नजर रखें। हमेशा अपनी लाइन में चलें। अपनी स्पीड को कंट्रोल रखें जिससे बार-बार ब्रेक लगाने और गियर बदलने से बचा जा सके।
रेडलाइट पर हमेशा इंजन को बंद कर दें। तेज रफ्तार में कार चलाने से बचें। तय गति सीमा में ही कार चलाएं। हाईवे पर बार-बार लेन न बदलें और तेज रफ्तार में कार चलाने से बचें। अगर आपको लगता है कि कार कम माइलेज दे रही है तो उसका मैकेनिक से जांच करवाएं।
सड़क पर चलते हुए हमेशा टायर प्रेशर तय मानकों के अनुसार रखें। टायरों में हवा कम या अधिक होने से माइलेज पर असर पड़ता है। कार में कंपनी द्वारा निर्धारित साइज के ही टायर डलवाएं। तय इंच से बड़े या छोटे टायर डलवाना माइलेज पर असर डालता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: