महज 1000 रुपये की यह चीज चोरों से बचाएगी आपकी कार

Accessories which protect your car from thieves details in hindi: टायर लॉक लगाने के बाद कार का पहिया जाम हो जाता है।

car accessories just Rs 1000 will protect your car from thieves know details
विज्ञापन

Accessories which protect your car from thieves details in hindi: आपकी कार को चोरी होने से बचाने के लिए बाजार में कई तरह की एसेसरीज मौजूद हैं। सर्दियों में जब कोहरा अधिक है तो कार चोरी होने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में महज 1000 रुपये शुरुआती कीमत में आने वाला गियर लॉक, स्टीयरिंग लॉक आदि  छोटी-छोटी एसेसरीज आपकी कार को Safe रख सकती हैं।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Accessories which protect your car

Advertisment

गियर लॉक

बाजार में कई तरह के गियर लॉक मिलते हैं। इनकी कीमत एक हजार रुपये से शुरू हो जाती है। कार पार्क करते हुए बैक गियर में डालकर इसे लगाया जाता है। इसके लगे होने की सूरत में कार स्टार्ट तो हो जाएगी लेकिन उसमें आप गियर चेंज नहीं कर सकते और कार चोरी होने की संभावना टाली जा सकती है।

एंटी थेफ्ट अलार्म और जीपीएस ट्रैकर

कार में लगाने के लिए बाजार में कई तरह के एंटी थेफ्ट अलार्म उपलब्ध हैं। इन अलार्म से अलर्ट जारी होता है। बाजार में ऐसे अलार्म 3000 रुपये से शुरू हो जाते हैं। एंटी थेफ्ट अलार्म लगे होने की सूरत में अगर आपकी कार से कोई छेड़छाड़ करता है या उसे खोलने या स्टार्ट करने का प्रयास करता है तो आपके मोबाइल पर इसका अलर्ट जाएगा। इसके अलावा कार में जीपीएस ट्रैकर भी लगाया जा सकता है। इसे लगाने के बाद आप अपनी कार की रियल टाइम लोकेशन का पता लगा सकते हैं, जो कार चोरी होने की सूरत में मददगार साबित होती है।

सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम

कई गाड़ियों में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम लगा हुआ आता है। इसमें एक बटन से आप कार के बूट समेत पांचों गेट को बंद या खोल सकते हैं। जिन गाड़ियों में यह नहीं लगा हुआ उनमें बड़ी आसानी से हम आफ्टर मार्केट इसे लगवा सकते हैं। बाजार में 4500 रुपये से सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम की कीमत शुरू हो जाती है।

विज्ञापन

कार स्टीयरिंग लॉक और टायर लॉक

अपनी कार को सुरक्षित रखने के लिए उसमें स्टीयरिंग लॉक और टायर लॉक लगवा सकते हैं। टायर लॉक लगाने के बाद कार का पहिया जाम हो जाता है। इसके अलावा स्टीयरिंग लॉक लगाने पर स्टीयरिंग घूमता नहीं है और कार को चोरी होने से बचाया जा सकता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ