दिसंबर या जनवरी कार खरीदना कब फायदेमंद? यहां जानें सब कुछ..

Buy car in december or january details in hindi: ईयर एंड में कार एसेसरीज पर भी डिस्काउंट मिलता है। दिसंबर में कार खरीदने से उसकी रीसेल वैल्यू पर असर पड़ता है।

buy car in december or january, is it best to buy a car in december or january, buying a car in december or january better is december a good time to buy a car

buy car in december or january

Buy car in december or january details in hindi: कार हर घर की जरूरत बन गई है। कुछ लोगों के लिए यह स्टेटस सिंबल है तो कुछ के लिए रोजमर्रा की जरूरत। दिसंबर 2023 चल रहा है, ऐसे में कई कार निर्माता कंपनियां अपने अलग-अलग कार मॉडल पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वहीं, कुछ ने तो जनवरी 2024 से अपनी गाड़ियों के दामों में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। अब यहां सवाल यह उठता है कि कार कब खरीदें? हमारे लिए दिसंबर में कार को खरीदना सही है या फिर जनवरी में कार लेना फायदेमंद होगा। आइए इस खबर में आपके इन सब सवालों के जवाब खोजने की कोशिश करते है।

विज्ञापन

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें कार दिसंबर में खरीदें या जनवरी में 

विज्ञापन

इसलिए है कार खरीदना फायदेमंद

साउथ दिल्ली में एक नामी कार कंपनी के शोरूम में काम करने वाले सेल्स मैनेजर अभय सिंह के मुताबिक दिसंबर में कंपनी लोगों के लिए कैश, एक्सचेंज और अन्य डिस्काउंट देती है। इसके अलावा डीलर भी अपनी तरफ से कई गिफ्ट ऑफर करते हैं। ईयर एंड में कार एसेसरीज पर भी डिस्काउंट मिलता है। जिससे कार खरीदना फायदेमंद है। यहां आपको बता दें कि  Mahindra XUV400 EV पर 4.2 लाख रुपये का डिस्कांउट  और हुंडई की कोना ईवी पर तीन लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और रेनॉल्ट समेत अन्य कार कंपनियां अपनी कारों पर 30000 से 50000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट 31 दिसंबर 2023 तक मान्य है।

डिस्काउंट के पीछे के हथकंडे

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिसंबर में मिलने वाले डिस्काउंट ईयर एंड में कंपनियों के अपने सेल टारगेट पूरा करने के हथकंडे होते हैं। इसके अलावा अपने बचे स्टॉक को खत्म करना भी इसके पीछे एक कारण होता है। एक्सपर्ट के अनुसार दिसंबर में कंपनियां अपने ऐसे मॉडल पर भारी डिस्काउंट देती है जिसके बीते माह में सेल के आंकड़े कम होते हैं या फिर वह कम पॉपुलर होते हैं। इस सब के अलावा सेल या डिस्काउंट की चकाचौंध के बीच कई बार लोग बिना जरूरत के भी अपनी पुरानी कार एक्सचेंज या नई कार खरीद लेते हैं।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें कार दिसंबर में खरीदें या जनवरी में 

विज्ञापन

नया अपडेट वर्जन लेना है तो करें इंतजार 

दिसंबर में कार खरीदना जनवरी के मुकाबले पुराने मॉडल को खरीदना है। जिससे कार की रीसेल वैल्यू पर असर पड़ता है। वहीं, जनवरी या नए साल में कार कंपनियां अपने नए मॉडलों को लॉन्च करती है, इसलिए यह आपको तय करना है कि आपको अपने लिए कार का कौन सा मॉडल चाहिए। जैसे जनवरी 2024 में हुंडई अपनी क्रेटा का नया अपडेट वर्जन और किआ मोटर्स अपनी सोनेट के नए वर्जन को लेकर आने वाली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ