नई BMW 5 series भारत में 24 जुलाई को होगी लॉन्च, मिलेगा लॉन्ग व्हीलबेस

BMW 5 सीरीज अब LWB (लॉन्ग व्हील बेस) के साथ अगले महीने भारत में लॉन्च होने जा रही है। इस नई कार में कई कमाल के फीचर्स को शामिल किया जायेगा। इस कार में 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन देखने को मिलेगा।

BMW_bbc111

BMW5 Series: जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW अपनी नई 5 सीरीज को अलगे महीने लॉन्च करने जा रही है। खास बात ये है कि ये लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) के साथ आएगी। यह 8वीं जेनेरेशन कार के रूप में आएगी। इस कार में डिजाइन से लेकर इंजन और बेहतरीन एडवांस्ड लग्जरी फीचर्स देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं इसमें लम्बा व्हीलबेस मिलेगा जिसकी मदद से केबिन स्पेस काफी बेहतर हुआ है। आइये जानते हैं इस नई कार के फीचर्स के बारे में…

दमदार इंजन और कीमत

BMW 5 सीरीज भारत में 24 जुलाई को लॉन्च होगी। इसकी संभावित कीमत 65.38 लाख से 74.49 लाख रुपये हो सकती है। इंजन की बात करें 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन देखने को मिलेंगे। जो 197PS की पावर और 400Nm का टॉर्क मिलता है। महज 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पड़ लेती है। इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 233 किलोमीटर प्रति घंटा है।


डिजाइन और फीचर्स

पहली ही नज़र में नई BMW 5 सीरीज (LWB) इम्प्रेस करती है। यह बेहद लग्जरी है। लॉन्ग व्हीलबेस की मदद से यह भव्य सेडान कार लगती है। इसके डिजाइन में कैरेक्टर लाइन्स और फ्लैट L –शेप की रियर लाइट्स देखने को मिलती हैं। इसके अलावा बाहरी डिजाइन में सिग्नेचर किडनी ग्रिल, चंकी फ्रंट बम्पर, ट्विन C-शेप्ड LED DRLs के साथ हेडलैंप, सिल्वर इन्सर्ट और नए अलॉय व्हील्स दिए गये हैं।

इसके अलावा इल्यूमिनेटेड ग्रिल, नए रैपअराउंड टू-पीस LED टेललाइट्स और C-पिलर पर 5 बैज देखने को मिलता है। कार में 14.9 इंच का फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है। इसके अलावा इसमें 12.3 इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर कंसोल दिया गया है। पैसेंजर्स के लिए इस कार में रिक्लाइनिंग रियर सीटें, क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और फोल्डेबल 31.1 इंच का डिस्प्ले के साथ आती है।

इनसे होगा मुकबला

भारत में नई BMW  5 सीरीज (LWB) सीधा मुकाबला मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास से होगा जोकि तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 63.6 लाख रुपये से 80.9 लाख रुपये के बीच है। परफॉरमेंस के लिए इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल और डीजल का इंजन लगा है।

इसका पेट्रोल इंजन 197PS पॉवर और 320Nm का टॉर्क और डीजल इंजन 194PS पॉवर और 400Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।अब देखना होगा जब नई BMW  5 सीरीज भारत में आएगी तो ग्राहकों को कितना पसंद आएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ