---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

नीला, हरा ..आपकी कार की नंबर प्लेट का रंग खोलता है यह राज

Car Number Plate Colour: भारत में सड़क पर कई रंगों की नंबर प्लेट लगे वाहन देखे जा सकते हैं। यहां वाहनों पर आपको हरे, काले सफेद, पीला, लाल, और नीले रंग की नंबर प्लेट लगी मिल जाएगी। लेकिन क्या आपको पता है कि नंबर प्लेट का रंग वाहन मालिक के बारे में बताता है?। दरअसल, […]

---विज्ञापन---

Car Number Plate Colour: भारत में सड़क पर कई रंगों की नंबर प्लेट लगे वाहन देखे जा सकते हैं। यहां वाहनों पर आपको हरे, काले सफेद, पीला, लाल, और नीले रंग की नंबर प्लेट लगी मिल जाएगी। लेकिन क्या आपको पता है कि नंबर प्लेट का रंग वाहन मालिक के बारे में बताता है?। दरअसल, ट्रैफिक पुलिसकर्मी नंबर प्लेट का रंग देखकर यह अंदाजा लगता लेता है कि वाहन प्राइवेट है या कमर्शियल।

प्राइवेट यूज के लिए इस्तेमाल करने वाले वाहन पर सफेद नंबर प्लेट

आइए आपको अलग-अलग नंबर प्लेट और उनके पीछे क्या वजह है यह बताते हैं। पहले बात सफेद रंग के नंबर प्लेट की। यह आपके घर में भी होगी या फिर सड़क पर सबसे अधिक इसी रंग की कारें देखी जाती हैं। यह सफेद रंग की नंबर प्लेट लगे वाहन निजी वाहन होते हैं। इन्हें प्राइवेट यूज के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

---विज्ञापन---

सार्वजनिक वाहन पर पीले रंग की नंबर प्लेट 

पीले रंग की नंबर प्लेट वाले सार्वजनिक वाहन होते हैं। इन्हें कमर्शियल काम में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे वाहन हैं कैब, ऑटो, ट्रक, मिनी ट्रक, टैक्सी आदि। इसके अलावा लाल नंबर प्लेट के वाहन वीआईपी ड्यूटी जैसे भारत के राष्ट्रपति और राज्यपाल के पास होते हैं।

---विज्ञापन---

हरे और काले रंग की नंबर प्लेट इनकी

हरे रंग के नंबर प्लेट वाले वाहन इलेक्ट्रिक वाहन होते हैं। इसमें प्राइवेट इलेक्ट्रिक वाहनों पर हरे रंग की नंबर प्लेट पर सफेद रंग के नंबर होते हैं। वहीं, कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों पर हरी प्लेट पर पीले रंग से नंबर लिखे हुए होते हैं। नीली नंबर प्लेट वाले वाहन भारत में विदेशी प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है। काली नंबर प्लेट वाले वाहन केवल ऐसे कमर्शियल वाहन होते हैं जिन्हें किराए पर दिया जाता है।

First published on: May 06, 2023 01:46 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola