Bluarmor C50 Helmet Intercom Device: टू-व्हीलर राइडर्स की सेफ्टी के लिए ब्लूआर्मर (Bluarmor) ने अब नया और इनोवेटिव और एडवांस हेलमेट डिवाइस पेश किया है जो एक्सीडेंट होने पर आपके परिवार को फोन लगा देगा। इससे पहले कंपनी ब्लूस्नैप हेलमेट कुलर और Bluarmor सी30 इंटरकॉम को बाजार में उतार चुकी है। ब्लूआर्मर एक बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप कंपनी है जो टू-व्हीरर्स के लिए इनोवेटिव प्रोडक्ट बनाती है।
कीमत और ऑफर्स
BluarmorC50 प्रो हेलमेट इंटरकॉम डिवाइस की कीमत 24,999 रुपये है, जिसे कंपनी की वेबसाइट पर जा कर बुक कर सकते हैं। इस डिवाइस की डिलीवरी 28 सितंबर से शुरू होगी। आइये जानते हैं नए BluarmorC50 प्रो हेलमेट इंटरकॉम डिवाइस के बारे में और साथ ही जानते हैं ये कैसे काम करता है।
ऐसे काम करता है ये डिवाइस
नया Bluarmor C50 Helmet Intercom डिवाइस फ्यूचरिस्टिक डिजाइन में है। यह वजन में हल्का है। यह अपने मौजूदा Bluarmor C30 इंटरकॉम की तुलना में कॉम्पैक्ट और काफी छोटा भी है। इस डिवाइस को बनाने के लिए कुशल इंजीनियरों की टीम ने काफी मेहनत रिचर्स के बाद तैयार किया है। इस डिवाइस में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और फीचर्स को शामिल किया गया है।
यह एक बैटरी से चलता है। फुल चार्ज करने के बाद यह इसकी बैटरी 16 घंटे तक चलती है। Bluarmor C50 Pro डिवाइस इंटरकॉम में पोर्टवेव टेक्नोलॉजी वाली फोन, एक्शन कैमरा, GPS के साथ दूसरे इंटरकॉम डिवाइस के कनेक्शन की सुविधा मिलती है।
इस डिवाइस को 3 बटन मॉड्यूलर इंटरफ़ेस और वायरलेस टी स्टिक के जरिये कंट्रोल कर सकते हैं। नए Bluarmor C50 Pro इंटरकॉम को मैग्नेटिक डॉक और क्लिकडॉक की मदद से आप इसे हेलमेट पर बहुत ही आसानी से डिटैच कर सकते हैं। क्गास बात ये है कि ये डिवाइस को IP-67 रेटिंग से लैस है, यानी इस डिवाइस को बारिश समेत किसी भी मौसम में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें लगे RIDEGRID 2.0 मेश इंटरकॉम सिस्टम की वजह से साउंड को साफ सुनने में मदद मिलती है। Bluarmor C50 Pro इंटरकॉम डिवाइस में
इस डिवाइस में टू-व्हीलर राइडर्स को बेहतर सेफ्टी मिलती है। इसमें क्रैश-डिटेक्शन फीचर भी दिया है जो एक्सीडेंट या किसी अन्य इमरजेंसी में SOS अलर्ट तकनीक से आपके परिवार को सूचना पहुंचा देगा। यह सूचना टेक्सट मैसेज या कॉल के रूप में हो सकती है।
इस डिवाइस में LED विजिबिलिटी टेक्नोलॉजी मिलती है। यह लाइट ब्लिंक होती है जो रात में आसानी स्पॉट होती है। डिवाइस को हेलमेट के साथ अटैच या डिटैच कर सकते हैं। राइडर की सेफ्टी के Bluarmor का नया ‘C50’ हेलमेट इंटरकॉम डिवाइस काफी अच्छा है।
यह भी पढ़ें: 27km की माइलेज, 5.45 रुपये कीमत, हाईवे पर माइलेज king हैं ये कारें
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
3 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines