सड़कों पर आपने अलग-अलग राज्यों के नंबर वाली गाड़ियों को चलते देखा हो, जैसे दिल्ली की गाड़ियों में DL, यूपी का UP, बिहार की गाड़ियों का नंबर BR और हरियाणा नंबर वाली गाड़ियों पर HR लिखा होता है. यह नंबर गाड़ियों की पहचान के लिए काफी जरूरी होती है. हालांकि, आपने गौर किया होगा कि कई गाड़ियों के नंबर प्लाट पर BH लिखा होता है, जिसे लेकर अक्सर लोगों को सवाल रहता है कि यह नंबर प्लेट किन्हें मिलती है और यह आम नंबर प्लेट से कैसे अलग है और इसके क्या फायदे हैं? आइए इस स्टोरी में जानते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या गर्मी में AC चलाने से इलेक्ट्रिक कारों की रेंज कम हो जाती है? जान लें सच
किन लोगों को मिलती है BH नंबर वाली गाड़ी?
BH (भारत सीरीज) नंबर प्लेट उन लोगों को मिलती है जिनकी नौकरी में बार-बार दूसरे राज्यों में ट्रांसफर (स्थानांतरण) होता है. इनमें सरकारी कर्मचारी, रक्षा कर्मी, सरकारी बैंकों और पीएसयू (PSU) के कर्मचारी और ऐसे निजी ऑफिस जिनके ब्रांच कम से कम 4 या उससे ज्यादा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में हों, उनके कर्मचारियों को यह नंबर मिलता है.
क्या है इस नंबर प्लेट के फायदे?
- भारत सीरीज नंबर का फायदा यह है कि जब आप किसी दूसरे राज्यों में ट्रांसफर होते हैं तो आपको बार-बार नया नंबर लेने और नया रोड टैक्स भरने की जरूरत नहीं होगी. इस नंबर की गाड़ी बिना रुकावट भारत के किसी भी राज्य में चल सकती है.
- बीएच सीरीज नंबर लेते समय आपको एकमुश्त रोड टैक्स भी नहीं लगता, यानी कार खरीदने की शुरुआती लागत भी कम हो जाती है
- एक राज्य से दूसरे राज्य में शिफ्ट होते वक्त अगर आपकी कार में पुराने राज्य का नंबर प्लेट लगा हुआ है, तो ऐसे में आपको NOC प्राप्त करना और पुराने राज्य से टैक्स रिफंड मांगना पड़ता था, जोकि बहुत मुश्किल हो जाता है. ऐसे में BH नंबर वाली गाड़ियों को NOC या टैक्स रिफंड की जरूरत नहीं पड़ती है.
- आम नंबर प्लेट्स का हिसाब का कुछ ऐसा है कि आपको 15 साल का रोड टैक्स एक साथ देना पड़ता है, लेकिन BH नंबर प्लेट में आपको आसानी मिलती है. इस नंबर प्लेट के गाड़ी के मालिक को सिर्फ 2 साल का ही रोड टैक्स जमा करना होता है.
कैसे करें अप्लाई?
अगर आप भी BH नंबर लेना चाहते हैं, तो आपको इस सीरीज के लिए ऑथकाइज्ड ऑटोमोबाइल डीलर से संपर्क करना होगा. नई गाड़ी खरीदते वक्त डीलर की मदद से फॉर्म 60 भरकर प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. इसके अलावा आप सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के आधिकारिक वाहन पोर्टल से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: VIDEO: ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7-सीटर कारें, कीमत सिर्फ ₹5.76 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
12 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines