क्या गर्मी में AC चलाने से इलेक्ट्रिक कारों की रेंज कम हो जाती है? जान लें सच

क्या इलेक्ट्रिक कार में AC चलाने से रेंज आधी हो जाती है? गर्मियों में EV खरीदने वालों के मन में यही सबसे बड़ा सवाल रहता है. एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि 32°C और 38°C से ऊपर तापमान पर EV की रेंज पर कितना असर पड़ता है.

EV
1 / 7

 

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. लेकिन EV खरीदने से पहले कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि गर्मियों में AC चलाने से कार की रेंज कितनी कम हो जाती है. एक हालिया रिसर्च में इस सवाल का जवाब सामने आया है.

विज्ञापन

क्या AC चलाने से रेंज बहुत ज्यादा घट जाती है?

क्या AC चलाने से रेंज बहुत ज्यादा घट जाती है?2 / 7

कई लोगों का मानना है कि गर्मियों में लगातार AC चलाने से बैटरी तेजी से खत्म होती है और रेंज काफी कम हो जाती है. हालांकि रिसर्च के नतीजे बताते हैं कि सामान्य गर्मी में ऐसा प्रभाव उतना बड़ा नहीं होता जितना लोग सोचते हैं. रिसर्च के अनुसार जब बाहरी तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस (90°F) रहता है, तब इलेक्ट्रिक कार की रेंज औसतन केवल 5 प्रतिशत तक कम होती है. यह कमी इतनी मामूली होती है कि ज्यादातर ड्राइवर इसे महसूस भी नहीं कर पाते.

विज्ञापन

भीषण गर्मी में पड़ता है असर

भीषण गर्मी में पड़ता है असर3 / 7

जब तापमान 38 डिग्री सेल्सियस (100°F) या उससे ऊपर पहुंच जाता है, तब इलेक्ट्रिक कार की ऊर्जा खपत बढ़ने लगती है. ऐसी स्थिति में AC और बैटरी कूलिंग सिस्टम को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. अत्यधिक गर्मी के दौरान EV की रेंज में 17 से 18 प्रतिशत तक गिरावट देखी जा सकती है. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कार की रेंज 400 किलोमीटर है तो वह घटकर लगभग 330 से 340 किलोमीटर तक रह सकती है. ये भी पढे़ं- कार का इंजन आखिर कितनी दूर तक चल सकता है, कितने KM होती है इसकी कैपेसिटी?

गर्मी नहीं, ठंड ज्यादा करती है नुकसान

गर्मी नहीं, ठंड ज्यादा करती है नुकसान4 / 7

रिसर्च की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि सर्दियों का असर गर्मियों की तुलना में ज्यादा पाया गया. बहुत ज्यादा ठंड बैटरी की क्षमता और कार्यक्षमता को अधिक प्रभावित करती है, जबकि गर्मियों में रेंज की गिरावट अपेक्षाकृत कम रहती है.

विज्ञापन

सिर्फ AC ही जिम्मेदार नहीं

सिर्फ AC ही जिम्मेदार नहीं5 / 7

विशेषज्ञों का कहना है कि केवल AC ही रेंज कम होने की वजह नहीं होता. कई अन्य कारण भी ऊर्जा खपत को बढ़ाते हैं और बैटरी पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं. हाईवे पर अधिक स्पीड में गाड़ी चलाने से बैटरी ज्यादा ऊर्जा खर्च करती है. कई मामलों में तेज रफ्तार का असर AC के मुकाबले रेंज पर अधिक देखा गया है. ये भी पढे़ं- आपकी इन आदतों से खराब होता है कार का AC, 90% लोग रोज करते हैं ये गलतियां

ट्रैफिक और धूप का भी पड़ता है असर

ट्रैफिक और धूप का भी पड़ता है असर6 / 7

भारी ट्रैफिक में लगातार रुकना-चलना, लंबे समय तक कार का धूप में खड़ा रहना और बैटरी को ठंडा रखने की प्रक्रिया भी ऊर्जा खपत बढ़ा सकती है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अगर कार चार्जिंग पर लगी हो तो यात्रा शुरू करने से 10-15 मिनट पहले AC चालू कर केबिन को ठंडा कर लेना चाहिए. इससे शुरुआती कूलिंग के लिए बैटरी की बजाय बिजली ग्रिड की ऊर्जा का उपयोग होता है.

विज्ञापन

पार्किंग की जगह भी है महत्वपूर्ण

पार्किंग की जगह भी है महत्वपूर्ण7 / 7

गर्मियों में EV को छायादार स्थान या कवर पार्किंग में खड़ा करना बेहतर माना जाता है. इससे केबिन और बैटरी का तापमान कम रहता है और कूलिंग सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता. रिसर्च से साफ है कि सामान्य गर्मी में EV की रेंज पर बहुत बड़ा असर नहीं पड़ता. सही ड्राइविंग आदतें, उचित पार्किंग और समझदारी से AC का इस्तेमाल करके गर्मियों में भी बेहतर रेंज हासिल की जा सकती है. (Photo-Freepik/Unsplash)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन