घर पर कार धोना पड़ सकता है भारी, पेंट के साथ इंजन को हो सकता है तगड़ा नुकसान

अक्सर लोग घर पर ही अपनी कार को धोने लग जाते हैं, जिसकी वजह से कार को काफी नुकसान झेलना पड़ता है।

Car Wash (1)
विज्ञापन

Car washing at home: कार की साफ़-सफाई बेहद जरूरी है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जिनकी कार बहुत कम चलती है और घर के बाहर खड़ी रहती है। अक्सर देखने में आता है कि लोग घर पर ही अपनी कार को धोने लग जाते हैं, जिसकी वजह से कार को काफी नुकसान  भी झेलना पड़ता है। यहां हम आपको बता रहे हैं वो गलतियां जिनके कारण घर पर कार को wash करने से नुकसान पहुंच सकता है।

बिना धूल-मिट्टी हटाना

Advertisment

अगर कार पर धूप मिट्टी जमी पड़ी है तो गलती से भी गीले कपडे का इस्सेतेमाल न करें, ऐसा करने से बॉडी पेंट को नुकसान हो सकता है और स्क्रेच पड़ सकते हैं। इसलिए यह काम हल्के हाथों से करना चाहिए है। आप किसी खूखे कपड़े से या सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वॉशिंग पाउडर का इस्तेमाल

पैसा बचाने के लिए कार को धोने के लिए वॉशिंग पाउडर या वॉशिंग सोप का इस्तेमाल करते हैं जोकि बॉडी पेंट पर काफी हानिकारक साबित होता है। इसलिए हमेशा कारों के लिए बनाए गए खास शैम्पू का ही इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

जोर से रगड़ना

कार धोते समय जोर से सफाई करने से बचें खासकर गाड़ी के पेंट पर ऐसा बिलकुल न करें, वरना पेंट को नुकसान पहुंच सकता है। आप स्पंज का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्पंज को हल्के हाथों से इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

ऐसे डालें पानी

पानी से कार धोते समय पानी की धार को सबसे पहले कार के ऊपर मारे ताकि धूल-मिट्टी नीचे बह जाए। इसके बाद पानी की धार को नीचे की तरफ ले जाएं ताकि गंदगी निकल जाए ऐसा करने से पानी की बचत होगी, और आपका काम जल्दी हो जायेगा।

विज्ञापन

पॉलिश भी है जरूरी

जब कार सूख जाए तो थोड़ी देर बाद कार को किसी अच्छी पॉलिश से चमका सकते हैं। एक बात का जरूर ध्यान रखें कि कार के इंजन को भी चेक करें, ताकि कहीं पानी न हो…अगर बैटरी के आस-पास पानी जमा नज़र आये तो यूज़ तुरंत साफ कर दें। अगर आप हर 3 महीने में कार को पॉलिश करेंगे तो आपकी कार हमेशा नई सी बनी रहेगी और पेंट को भी नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ