Bajaj vs TVS की स्मार्ट बाइक्स क्यों युवाओं की पहली पसंद? खासियतें ही कुछ ऐसी हैं

Bike under 1.50 lakh details in hindi: TVS की Raider 125 काफी पॉपुलर बाइक है, इसमें 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। 

best bike under 1.50 lakh

1.50 लाख कीमत तक की हाई स्पीड बाइक्स

Bike under 1.50 lakh details in hindi: मिडिल क्लास फैमिली को ऐसी बाइक्स पसंद आती हैं जो किफायती कीमत पर हाई माइलेज दें। यह ऐसी बाइक हों जो नौकरी पर जाने के लिए हाई स्पीड दे और घर का सामान लेकर आने के लिए कम्फर्टेबल राइड प्रोवाइड करें। बाजार में 125 cc इंजन में (125 cc bikes) बजाज और टीवीएस की ऐसी ही दो बाइक हैं Bajaj Pulsar 125 और TVS Raider 125.  आइए आपको इन दोनों की कीमत और शानदार फीचर्स के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

नीचे वीडियो पर क्लिक कर देखें Bike under 1.50 lakh

विज्ञापन

 

Bajaj Pulsar 125 

इस ट्रेंडी बाइक में 11.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक में 790 mm की सीट हाइट है, इसे कोई भी बड़ी आराम से चला सकता है। खराब रास्तों पर यह हाई परफॉमेंस देती है। कंपनी का दावा है कि बाइक में 50 kmpl की हाई माइलेज निकलती है। Pulsar 125 में 124.4 cc का जानदार इंजन दिया गया है। यह फैमिली बाइक है जो सिंगल सीट और split seat दोनों वर्जन में आती है। इस बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। बाइक का कुल वजन 140 kg का है। Bajaj Pulsar 125 का बेस मॉडल 94839 रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसका टॉप मॉडल 1.09 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बाइक में 1.64 bhp पर 8500 rpm जनरेट होता है। इस बाइक में अलग-अलग 6 वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। बाइक में 10.80 Nm के टॉर्क पर 6500 rpm मिलती है।

विज्ञापन

TVS Raider 125

यह स्मार्ट बाइक सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ आती है। इसमें 124.8cc का पावरफुल इंजन मिलता है। बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 56.7 kmpl की माइलेज देती है। बाइक में LED हेडलाइट और 780 mm की सीट हाइट मिलती है। Raider 125 में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें चार वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। इसके आगे टायर पर डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। बाइक शुरुआती कीमत 1.13 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। यह न्यू जनरेशन बाइक 99 kmph की टॉप स्पीड देती है। TVS की इस बाइक में 30 mm टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और रियर में प्रीलोड एडजस्टेबल रियर मोनो शॉक सस्पेंशन दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ