कार की क्लच प्लेट, लीवर बॉक्स नहीं होगा जल्दी खराब, सर्विस कॉस्ट भी आएगी कम, बस! इन बातों का रखें ध्यान 

Auto news: कार की स्पीड, समतल सड़क और ऊंचाई के हिसाब से सही गियर में कार चलानी चाहिए। कार के टायर में तय मानकों के हिसाब से हवा भरकर रखें।

Car clutch plate and lever box will not get damaged quickly service cost will also be less know details

car care tips

विज्ञापन

Auto news: अकसर हम अपनी प्यारी कार को चलाते हुए छोटी-छोटी गलती कर जाते हैं। जिनसें कार के इंजन में खराबी या अन्य पार्ट्स जल्दी खराब होने की समस्या आती है। ग्रेटर नोएडा में एक कार सर्विस कंपनी में काम करने वाले मैनेजर सद्दाम के मुताबिक अगर हम क्लच पैडल पर पैर रखकर कार न चलाएं। लिवर बॉक्स में चलते कार में बिना वजह न छेड़े तो सालाना सर्विस कॉस्ट पर आने वाले खर्च को कम किया जा सकता है। आइए आपको इस खबर में ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बताते हैं।

क्लच पैडल पर पैर रखकर न चलाएं कार

अकसर कई लोग कार चलाते हुए क्लच पैडल पर पैर रख लेते हैं। हमें केवल गियर बदलते हुए की क्लच को दबाना चाहिए। इसके अलावा क्लच पैडल से पैर हटा लेना चाहिए। चलती कार में क्लच पैडल दबाए रखने से गाड़ी की क्लच प्लेट पर दबाव बनता है। इससे क्लच प्लेट खराब होने का खतरा रहता है। इससे कार की माइलेज भी कम निकलती है। मैनुअल ट्रांसमिशन में लोग यह गलती ज्यादा करते हैं। हमें केवल गियर बदलते हुए क्लच पैडल का प्रयोग करना है। कार की सही समय पर सर्विस करवाएं। इंजन ऑयल समेत, एयर और ऑयल फिल्टर को तय समय पर चेक करवाना चाहिए।

विज्ञापन

गियर लीवर पर हाथ रखना खतरनाक

कई लोग कार चलाते हुए गियर लीवर पर हाथ रख लेते हैं, जो हमारी कार के इंजन के लिए खतरनाक है। इस स्थिति में कार के इंजन और लीवर बॉक्स पर दबाव बढ़ता है जो की सीधे तौर पर कार के लीवर पार्ट्स को खराब करता है। कई बार हाथ रखने की सूरत में न चाहते हुए भी गियर बदल जाता है, जिससे तेज झटके के साथ हादसा होने का खतरा रहता है। इसके अलावा हमें कार की स्पीड, समतल सड़क और ऊंचाई के हिसाब से सही गियर में कार चलानी चाहिए। गलत गियर में कार चलाने पर सर्विस कॉस्ट बढ़ती है। इसके अलावा कार के घिसे टायर, टायरों में हवा कम होना भी इंजन पर दबाव बनाता है और पार्ट्स खराब होने का खतरा बनता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ