Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

Auto Expo 2023: Maruti की पहली Electric SUV से पर्दा उठा, जानें कब तक बाजार में होगी लॉन्च

Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 के पहले ही दिन मारुति सुजुकी ने धमाका किया है। कंपनी की इलेक्ट्रिक कार का लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों को नए साल पर सरप्राइज मिला है। ऑटो एक्सपो की शुरूआत में ही Maruti Suzuki ने अपनी नई Electric SUV कॉन्सेप्ट कार लोगों के समक्ष पेश कर […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Jan 11, 2023 17:09
Maruti EVX

Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 के पहले ही दिन मारुति सुजुकी ने धमाका किया है। कंपनी की इलेक्ट्रिक कार का लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों को नए साल पर सरप्राइज मिला है। ऑटो एक्सपो की शुरूआत में ही Maruti Suzuki ने अपनी नई Electric SUV कॉन्सेप्ट कार लोगों के समक्ष पेश कर दी।

कंपनी ने इसे Maruti EVX नाम दिया है। जिसे EV एक्स कहा जाता है। कंपनी ने अपनी इस कार से अब स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले दिनों में वह इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अपनी धाक जमाने को तैयार है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल लोगों को इसके लिए साल 2025 के शुरुआत अंत इंतजार करना होगा। जनवरी-फरवरी 2025 में इस कार को आप सड़क पर देख सकते हैं।

कंपनी के मुताबिक इस कार को टोयोटा के साथ मिलकर बनाया है। बताया जा रहा है कि भारत में इसका टोयोटा वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा। यह Born-EV प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है। कंपनी आगामी सालों में अन्य कई इलेक्ट्रिक कार लाने की योजना पर काम कर रही है। इर सभी कारों में भी कंपनी Born-EV प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल कर सकती है।

 

 

First published on: Jan 11, 2023 05:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.