स्पीड और स्टाइल में एक कदम आगे, Ather ले आया अपना नया स्कूटर 450 Apex

Ather 450 Apex यह हाई स्पीड स्कूटर है जो दो से तीन सेकंड में ही 0 से 40 kmph तक की स्पीड पकड़ लेगा।

Ather 450 Apex new generation scooter with advance features know details

Ather 450 Apex

विज्ञापन

Ather 450 Apex: स्टाइलिश लुक्स और हाई स्पीड यंगस्टर्स की स्कूटरों में पहली पसंद है। इसी को ध्यान में रखकर टू व्हीलर निर्माता कंपनी एथर एनर्जी अपनी अपना नया स्कूटर 450 Apex लेकर आने वाला है। यह नया स्कूटर कंपनी के पुराने ather 450x से सेफ्टी फीचर्स और स्पीड में आगे होगा। नए स्कूटर में डिस्क ब्रेक और अलॉय व्हील मिलेंगे। यह एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और स्मार्ट लुक हैंडलबार के साथ ऑफर होगा। यह स्कूटर 90 kmph से अधिक की टॉप स्पीड निकालेगा।

नीचे दी  वीडियो में जानें Ather 450 Apex

विज्ञापन

Ather 450 Apex

एथर का नया स्कूटर बाजार में मौजूद कंपनी के सभी स्कूटरों का टॉप वेरिएंट होगा। इसमें रियर टाइम स्पीड, मोबाइल कनेक्टिविटी, बैटरी चार्जिंग क्षमता आदि के बारे में पता चलेगा। अनुमान है कि इसमें बेहद आरामदायक सिंगल सीट के साथ स्टाइलिश हैंडलबार और डिजिटल डिस्प्ले मिलने वाला है। यह हाई स्पीड स्कूटर है जो दो से तीन सेकंड में ही 0 से 40 kmph तक की स्पीड पकड़ लेगा। इसके लुक्स को एन्हांस करने के लिए इसमें बॉडी डुअल कलर और ग्राफिक्स दिए जा सकते हैं।

नीचे दी  वीडियो में जानें Ather 450 Apex के बारे में 

विज्ञापन

26 Nm का पीक टॉर्क 

Ather के CEO Tarun Mehta के अनुसार यह कंपनी का अब तक का सबसे हाई स्पीड स्कूटर होगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमतों और डिलीवरी डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह स्कूटर दिसंबर के आखिरी सप्ताह या साल 2024 में लॉन्च कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि फिलहाल बाजार में मौजूद Ather 450X में 3.7 kWh का जानदार बैटरी सेटअप मिलता है। यह स्कूटर 6.4 kW की पावर और 26 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। Ather 450X 1.68 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। बता दें कि बाजार में Ather 450X के अलावा Ather 450S भी मौजूद है। Ather 450 Apex शुरुआती कीमत 2 लाख रुपये में ऑफर किया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ