11 लाख की होंडा की इस नई में क्या है खास? सेफ्टी के लिए सबसे एडवांस्ड फीचर्स

होंडा की नई XL750 ट्रांसलप बाइक मार्केट में आ गई है । इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 रुपये है। सेफ्टी के लिए इसमें कई जबरदस्त फीचर्स को भी शामिल किया गया है। क्या कुछ और नया है इसमें ? आइये जानते हैं…

Honda bike

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर ने बाइक लवर्स के लिए भारत में अपनी नई  XL750 ट्रांसलप बाइक को लॉन्च किया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 10.99  रुपये है। 2 रंगों- रॉस व्हाइट और ग्रेफाइट ब्लैक में पेश किया गया है। लेकिन इस बाइक की बिक्री होंडा बिगविंग डीलरशिप पर होगी और इसकी बुकिंग शुरू कर है और डिलीवरी अगले महीने (जुलाई) शुरू होगी। नई होंडा XL750 ट्रांसलप को 2 रंगों- रॉस व्हाइट और ग्रेफाइट ब्लैक में पेश किया गया है। सेफ्टी के लिए बाइक में इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल शामिल है, जो अचानक ब्रेक लगाने के दौरान ट्रैफिक को अलर्ट करता है। इतना ही  नहीं इसमें ऑटो टर्न सिग्नल कैंसलेशन और बैकलिट कंट्रोल की भी सुविधा मिलती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इंजन और पावर

होंडा की नई XL750 ट्रांसलप में 755cc पैरेलल-ट्विन सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है जो 90.5bhp की पावर और 75Nm का टॉर्क पैदा देता है। यह इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। स्मूथ हैंडलिंग के लिए इस बाइक में थ्रॉटल-बाय-वायर (TBW) दिया है। राइडर के लिए इसमें 5 राइडिंग मोड- स्पोर्ट, स्टैंडर्ड, रेन, ग्रेवल और टॉगल दिए हैं, इनकी मदद से ट्रैक्शन कंट्रोल (HSTC), इंजन ब्रेकिंग और ABS सेटिंग्स को एडजस्ट करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बाइक में मिलते एडवांस्ड फीचर्स

होंडा की नई XL750 ट्रांसलप का डिजाइन स्पोर्टी और आक्रामक अंदाज में है। इसमें एयरोडायनामिक वाइजर की भी सुविधा दी गई है। बाइक में नया ड्यूल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलता है।  इसके फ्रंट में 21-इंच और रियर में 18-इंच के स्पोक व्हील दिए है। इसके अलावा 5-इंच की फुल-कलर TFT स्क्रीन मिलती है, तेजी धूप में डिस्प्ले को आप आसानी से रियर कर सकते हैं।

विज्ञापन

बाइक के हैंडलबार पर लगे 4 Way टॉगल स्विच से म्यूजिक, कॉल, SMS अलर्ट और नेविगेशन की मदद ले सकते हैं। ऑन रोड के साथ इसे ऑफ रोड पर भी आसनी से चलाया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ