Tata Curvv से लेकर Altroz Racer edition तक साल 2024 में आने वाली हैं यह न्यू जनरेशन कारें

2024 upcoming tata cars details in hindi: Curvv में तीन इंजन ऑप्शन अवेलेबल होंगे। Altroz Racer बाजार में मौजूद इसके टर्बो इंजन से अलग होगी।

2024 upcoming tata cars,  Tata Curvv, 2024 Tata Altroz Racer edition, ev cars, cars under 20 lakhs, cng cars 

tata curvv

2024 upcoming tata cars details in hindi: टाटा मोटर्स साल 2024 में अपनी नई एसयूवी कार Tata Curvv को लॉन्च करने वाला है। खास बात यह है कि यह कार पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक तीनों इंजन ऑप्शन में अवेलेबल होगी। इसके अलावा 2024 में कंपनी की Altroz Racer edition भी लाइनअप है। बीते दिनों ही इन दोनों कार का कैमॉफ्लाज टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। आइए आपको इस खबर में दोनों के फीचर्स और एक्सपेक्टेड कीमत और लॉन्च डेट के बारे में बताते हैं।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Tata Curvv

Tata Curvv

इस कार को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान इंडिया में स्पॉट किया गया है। जानकारी के अनुसार Tata Curvv में ईवी के साथ पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन भी मिलेंगे। ईवी कार की बात करें तो यह सिंगल चार्ज पर तकरीबन 450 से 500 km तक की ड्राइविंग रेंज देगी। टेस्टिंग के दौरान दिखा की इसमें स्टार शेप के अलॉय व्हील लगाए गए हैं। वहीं, कार के इंटीरियर में फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। Tata Curvv में कंपनी ने स्लोपिंग सी पिलर और बड़ा बूट स्पेस दिया है। इसका ईवी वर्जन अपने सेगमेंट में citroen ec3 इलेक्ट्रिक कार को टक्कर देगी। ईवी में 50kWh से 60kWh तक बैटरी सेटअप मिल सकता है। Tata Curvv के डीजल इंजन में 1.5 लीटर और इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑफर किया जा सकता है। साल 2024 के मध्य के बाद इसे लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Tata Curvv के इलेक्ट्रिक वर्जन की कीमत 18 लाख एक्स शोरूम से शुरू हो सकती है। हालांकि अभी कंपनी ने अपनी इस कार की कीमत और डिलीवरी डेट के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें 2024 Tata Altroz Racer edition

https://www.youtube.com/watch?v=gYdhTR97zlM

2024 Tata Altroz Racer edition

Altroz की इस रेसर एडिशन में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसमें मैनुअल गियरबॉक्स मिल सकता है, जो इसे हाई परफॉमेंस कार बनाएगा। यह हाई पावर कार सड़क पर 118 bhp की पावर और 172 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगी। हाल ही में इस कार का कैमॉफ्लाज देख गया है। जिसके बाद कार लवर्स को इसका बेसब्री से इंतजार है। इस कार में 5 स्पीड और 6 स्पीड दोनों गियरबॉक्स ऑफर किए जाएंगे। यह कार Altroz टर्बो से अलग होगी। बता दें टर्बो में केवल 5 स्पीड गियरबॉक्स उपलब्ध है। नई कार की टॉप स्पीड भी पुराने वर्जन से ज्यादा रहने वाली है। फिलहाल बाजार में मौजूद कार में 165 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। यह कार पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों इंजन टाइप में आती है। Tata Altroz पहली कार है जिसमें सीएनजी के 30-30 लीटर के दो सिलेंडर ऑफर किए जाते हैं। इस कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। अनुमान है कि यह कार साल 2024 के फस्ट हॉफ में लॉन्च होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ